अंतरिम बेल पर बाहर आए कार्तिकेय सिंह के कानून मंत्री पद की शपथ लेने पर जमकर निंदा की जा रही है। बता दे की एमएलए कार्तिकेय सिंह अपहरण के जुर्म में जेल गए थे। जिसके बाद वह अंतरिम बेल पर बाहर आए है।


पटना (एएनआई)। आरजेडी लीडर कार्तिकेय सिंह अब बिहार कैबिनेट के मंत्री बन चुके है। कार्तिकेय सिंह को 1 सितंबर तक के लिए अंतरिम बेल दी गई है। जिस बीच उन्होंने बिहार के कानून मंत्री की शपथ ली जिसके बाद से उनकी आलोचना की झड़ी लग गई। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने बयान दिया की उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता।विपक्ष ने जमकर की निंदाबीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कार्तिकेय सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि कार्तिकेय सिंह के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। इस हिसाब से उन्हें सरेंडर कर देना चाहिए, लेकिन वह तो कानून मंत्री की शपथ ले रहे है। मैं नीतीश कुमार से पूछना चाहता हूँ कि, क्या वो लालू के समय को वापस लाने की कोशिश में है? कार्तिकेय सिंह को जल्द से जल्द कैबिनेट से निकाल देना चाहिए।राज्यपाल की मौजूदगी में ली शपथ
नए मंत्रियों का शपथ समारोह बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की मौजूदगी में संपन्न हुआ। शपथ लेने वाले 31 मंत्रियों में से 16 मंत्री आरजेडी के हैं, वही 11 नीतीश के जनता दल (यूनाइटेड) के, 2 कांग्रेस के, 1 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का तथा 1 स्वत्रंत विधायक है।

Posted By: Kanpur Desk