सत्ता के नशे में चूर एक एमएलसी के बिगड़ैल बेटे ने इसलिए गोली चला दी कि उसकी लैंडरोवर गाड़ी को स्विफ्ट कार ओवरटेक क्यों नहीं करने दे रही। गोली स्विफ्ट में बैठे एक व्यवसायी के किशोर बेटे आदित्य सचदेवा को जा लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार की देर रात गया में हुई। हत्या का आरोप गया की जदयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव पर लगा है। रोडरेज के विवाद में गया के व्यवसायी के बेटे आदित्य सचदेव की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार आरोपी जदयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने मनोरमा देवी की भी गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया है।


जदयू एमएलसी के घर से मिली शराब की छह बोतलेंमनोरमा देवी के घर को सील करने का आदेश मिलने के बाद आज सुबह पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने उनके घर पहुंचकर घर को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मनोरमा देवी के घर को पुलिस ने सील कर दिया है।उ त्पाद विभाग के एसिस्टेंट कमिश्नर विकास सिंह ने कहा कि कल शराब की 6 बोतल बरामद होने के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 68 जी के तहत मनोरमा देवी के घर को सील किया गया है। उन पर उत्पाद विभाग ने शराब रखने के मामले में अधिनियम 46 ए लगाया था। साथ ही उनके घर से एक बाल मजदूर भी मिला है इस कारण लेबर एक्ट के तहत भी उन पर कार्रवाइ की जा सकती है।मद्य एवं निषेध विभाग ने सील किया जदयू एमएलसी का घर
मद्य एवं निषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक ने गया के डीएम और एसएसपी को मनोरमा देवी के उस घर को सील करने का आदेश दिया है जहां से शराब की बोतलें बरामद हुईं हैं। इस केस में अब मनोरमा देवी की मुश्किलें बढती ही जा रही हैं। कल जदयू ने भी पार्टी की मर्यादा का ध्यान रखते हुए मनोरमा देवी को ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।राज्य में शराबबंदी कानून लागू है और सरकार इस मामले में किसी को भी बख्शने को तैयार नहीं है ऐसे में मनोरमा देवी के बेटे पर व्यवसायी के बेटे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप, हत्या के बाद फरार हो जाना, मनोरमा देवी के दबंग पति का बयान कि हां मेरे बेटे ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई थी जो आदित्य को लग गई।शराबबंदी के कानून का उल्लंघन करने पर मिलेगी कठोर सजा- मुख्यमंत्री


रॉकी यादव का बयान है कि मैंने गोली नहीं चलाई मां ने फोन पर कहा सरेंडर कर दो इसीलिए आ गया। उसके बाद जहां से रॉकी की गिरफ्तारी हुई उस जगह से शराब की बोतलें बरामद हुईं । वह घर मनोरमा देवी का है जहां रॉकी छुपा था। अब सरकार ने इस मामले में कड़ा रूख दिखाते हुए मनोरमा देवी की गिरफ्तारी का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही मद्य निषेध विभाग ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए उस घर को सील करने का आदेश दे दिया है। शराबबंदी के कानून का उल्लंघन का आरोप मनोरमा देवी के लिए एक नई मुसीबत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त तेवर अपनाते हुए कहा है कि इस कानून के उल्लंघन करने वाले को कड़ी सजा दी जाएगी।कानून की नजर में नेता और आम आदमी सब बराबर-मुख्यमंत्रीगया में रोडरेज मामले में व्यवसायी पुत्र आदित्य सचदेवा की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस मामले में वे ज्यादा बोलना नहीं चाहते। मुख्यमंत्री बोले केवल इतना ही कहना है कि अपराधिक घटनाओं को कोई रोक नहीं सकता है। इस मामले में कानून को अपना काम करने देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को जनता दरबार के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि बिहार में कानून का राज है और अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वो कोई नेता या उसका बेटा ही क्यों न हो। नीतीश ने कहा कि जदयू की विधान पार्षद के बेटे पर हत्या का आरोप लगा है। इस मामले में कानून को अपना काम करने देना चाहिए। इससे भी बड़ी-बड़ी और भयानक घटनाएं होती रहती हैं। कानून व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए। पुलिस अपनी तरफ से इस मामले की तहकीकात कर रही है। कानून की नजर में सभी एक समान हैं। कानून के दायरे से निकलकर कोई भाग नहीं सकता। कानून के हाथ लंबे होते हैं।

एमएलसी के पति और बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्जपुलिस ने जेल में बंद एमएलसी के पति बिंदी यादव और मंगलवार को गिरफ्तार बेटे रॉकी को इस मामले में आरोपी बनाया है। लेकिन जिस मकान से शराब की बोतलें मिली वह मनोरमा के नाम है। एडीजी पुलिस मुख्यालय सुनील कुमार और गया की एसएसपी गरिमा मल्लिक ने भी कहा कि एमएलसी के घर से शराब की बोतल मिली है। सोमवार देर रात गया के रामपुर थाने के एपी कालोनी स्थित घर से एसआइटी ने विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद की हैं। मंगलवार को पार्टी ने शराब रखने को गंभीर अपराध बताते हुए मनोरमा को पार्टी से निलंबित कर दिया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू है। उनके घर से शराब का बरामद होना हमारी घोषित नीति एवं कानून का उल्लंघन है। इस कारण उन्हें निलंबित किया गया है। शराबबंदी लागू होने के बाद नए उत्पाद कानून में शराब रखना गैरकानूनी अपराध है।भाजपा मनोरमा देवी की गिरफ्तारी पर अड़ी
भाजपा मनोरमा देवी को गिरफ्तार करने पर अड़ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एसएसपी गया ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की है कि एमएलसी के घर से शराब मिली है। उन्होंने कहा नए उत्पाद कानून के अनुसार शराब की बोतल रखना भी जुर्म है। इसके लिए सात साल की सजा का प्रावधान है। फिर मनोरमा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। जेल में बद बिंदी यादव और फरार रॉकी यादव के खिलाफ लिखा गया है। जबकि घर मनोरमा देवी के नाम पर है। क्या यही कानून का राज है। पुलिस को तत्काल मनोरमा देवी को गिरफ्तार करना चाहिए। एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार के अनुसार रॉकी की गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। एडीजी ने बताया कि गोली रॉकी ने ही चलाई थी।यह है बिहार रोडरेज का पूरा मामलाबोधगया से गया की ओर आ रही व्यवसायी पुत्र आदित्य की स्विफ्ट कार और एमएलसी पुत्र की लैंडरोवर कारें एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थीं। रोडरेज में बढे विवाद में एमएलसी पुत्र रॉकी ने व्यवसायी पुत्र आदित्य की गाड़ी को चेज करते हुए पीछे से गोली चलाई। गोली स्विफ्ट कार के शीशा से घुसकर आदित्य के सिर में जा लगी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के समय एमएलसी का बॉडीगार्ड राजेश कुमार रॉकी के साथ था। उस समय एमएलसी गाड़ी में नहीं थीं। मनोरमा देवी को निलंबित करने की घोषणा करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सफाई दी कि कानून अपना काम कर रहा है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। यह पूछे जाने पर कि पिछले तीन चार महीनों में पार्टी के कई नेताओं पर कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या अमर्यादित आचरण बर्दाश्त नहीं करेगी।

Posted By: Prabha Punj Mishra