-आठ लड़कियां पकड़ी गई, छह लड़के दानापुर व शास्त्रीनगर के सेंटर्स से पकड़े गए

-पटना के रौशन और दरभंगा के मयंक ने की थी सेटिंग

-गांधी मैदान सहित कई जगहों पर बांटा गया था ब्लूटूथ

PATNA: ब्लूटूथ से चोरी कर एमबीबीएस और इंजीनियरिंग का एग्जाम दे रहे 14 परीक्षार्थियों को पुलिस ने पकड़ा है। इसमें आठ लड़कियां व छह लड़के शामिल हैं। बीसीईसीई मेंस एग्जाम में पांच सेंटर्स से इन लोगों की अरेस्टिंग हुई है। दानापुर के सेंटर के अलावा शास्त्रीनगर में पुलिस ने रेड की थी। इसके आलावा पकड़े गये लड़कों की निशानदेही पर पुलिस ने पाटलिपुत्रा कॉलोनी और भिखना पहाड़ी एरिया में भी रेड की, पर देर शाम तक कोई हाथ नहीं आ सका। पुलिस को इंफारमेशन मिली थी कि बीसीईसीई एग्जाम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो सकती है। कुछ इनपुट के आधार पर ही काम शुरू हुआ और एक के बाद एक गिरफ्तार होते हुए।

लड़कियों ने ड्रेस का उठाया फायदा

सबसे पहले दानापुर के आरपीएस महिला कॉलेज में प्रीति सागर नाम की लड़की को पकड़ा गया। उसकी चेकिंग की गई तो कान में डिवाइस लगा था, साथ ही कपड़ों में भी कई डिवाइस लगे थे। बैट्री और इलेक्टिॉनिक चिप्स लगे थे। इसके अलावा सभी में एक सिम कार्ड लगा था, जिसके सहारे वे बाहर के लोगों से लगातार संपर्क में थी। लड़कियां अपने लिबास का फायदा उठा रही थी, लेकिन सफल नहीं हो सकी। वे आराम से कान में डिवाइस लगाये ब्लूटूथ ऑन होने के बाद बाहर के लोगों के संपर्क से सवालों का जबाब लिख रही थी। मतलब साफ है कि बाहर क्वेश्चन पेपर के सभी सेट आऊट हो चुके थे। पुलिस मामले की छानबीन में लग चुकी है। डीएसपी दानापुर राजेश कुमार ने बताया कि इंवेस्टिगेशन शुरू हो चुका है। सभी के पास से एक सिम कार्ड जब्त हुआ है, जो डिवाइस में काम कर रहा था। उसका सीडीआर निकाला जाएगा और जिससे उस वक्त बात हो रही थी जांच कर उन लोगों की गिरफ्तारी होगी।

इन सेंटरों से हुई इनकी गिरफ्तारी

आरपीएस महिला कॉलेज

प्रीति सागर- बिहारशरीफ

कुमारी मधु- बेगूसराय

सीमा परवीन- मधुबनी

अमरेश कुमार- मुंगेर

प्रभात रंजन-

आरपीएस डिग्री कॉलेज

श्वेता - गया

पूजा - पटना

ज्योति आनंद- दानापुर

आरपीएस लॉ कॉलेज

राजीव कुमार- खगडि़या

पायल कुमारी- समस्तीपुर

अर्पित कुमार- समस्तीपुर

आरपीएस रेसिडेंशियल स्कूल

अविनाश कुमार- मधुबनी

भागेश्वरी- पटना

रामलखन सिंह हाई स्कूल

चन्द्र मणि कुमार निराला- समस्तीपुर

The other side

रौशन व मयंक ने की सेटिंग

एग्जाम में ब्लूटूथ से चोरी करने का यह मामला नया नहीं है। इससे पहले भी कई बार दर्जनों लोग पकड़े जा चुके हैं, मगर अफसोस हर बार पुलिस दावा करती है गैंग को डिटेक्ट करने का मगर कर नहीं पाती। घड़ी और ब्लूटूथ के सहारे इसी तरीके के एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया, जिसे एसटीएफ पटना की टीम ने पकड़ा था तब आईजी ऑपरेशन अमित कुमार ने भी दावा किया था बड़ा गिरोह है जल्द और लोग पकड़े जाएंगे लेकिन अबतक इस गिरोह के सरगना नहीं पकड़े गए। इस मामले में भी पूछताछ के बाद जो बातें सामने आई है उसके मुताबिक दरभंगा के मयंक ने कुछ लड़कों को पटना के रौशन से मुलाकात करवाई, जिसमें लाखों रुपए डील हुई थी।

चार से दस लाख में सौदा

रुपए की सीमा तय नहीं जैसा परिचय वैसे बोली लगी। पुलिस की गिरफ्त में आए समस्तीपुर के चंद्रमणि कुमार निराला ने पुलिस को बताया कि बचपन के दोस्त मयंक जो दरभंगा का रहने वाला है, मगर समस्तीपुर में रहकर उसके साथ पढ़ता था उसने ही उसकी सेटिंग करवाई थी। रौशन से बात करवाई और चार लाख रुपए में सौदा हुई थी। कई लड़कों से तो दस लाख में सौदा तय हुई थी।

गांधी मैदान में दिया डिवाइस

चंद्रमणि ने यह भी खुलासा किया कि वह समस्तीपुर से आने के बाद अपने दोस्त मयंक के यहां ही पाटलिपुत्रा थाना एरिया नेहरु नगर में रुका था। संडे की सुबह करीब आठ बजे गांधी मैदान में रौशन ने ब्लूटूथ वाला डिवाइस दिया और सारी बातें समझायी। इसके बाद वह सेंटर के लिए रवाना हो गया। पुलिस ने मयंक के घर नेहरू नगर छापेमारी की, जहां से चंद्रमणि का और सामान जब्त किया गया मगर कोई पकड़ा नहीं गया। मयंक ने पटना में ही मेडिकल की तैयारी की थी और उसी समय वह रौशन के संपर्क में आया था।

Highlights

कुछ खास इलाकों के हैं स्टूडेंट्स

पकड़े गए लड़के और सेटिंग करने वाले कुछ खास एरिया के ही हैं। बेगूसराय, मधुबनी, दरभंगा व समस्तीपुर के ज्यादा लड़के हैं, साथ ही मुंगेर व खगडि़या के लड़के शामिल हैं। इसके अलावा पटना और आसपास के लड़कों को शामिल किया गया है जिसमें दानापुर, पटना और बिहारशरीफ के स्टूडेंट शामिल हैं।

Posted By: Inextlive