PATNA: विगत दो दिनों से कोरोना के संबंध में राहत की खबर आ रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि 24 घंटे में जहां राज्य में कोरोना संक्रमण के 11259 नए केस मिले वहीं इस अवधि में 13364 लोगों ने इस महामारी को पराजित भी किया है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 1.12 लाख से घटकर 1.10 लाख के करीब हो गई है। हालांकि संक्रमण से जान जाने का सिलसिला लगातार जारी है। विगत एक दिन में गंभीर संक्रमण की वजह से 67 लोगों की जान चली गई। इससे पहले शनिवार को 76 लोगों की जान गई थी। विभाग के अनुसार 24 घंटे में प्रदेश में 1.09 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए।

ठीक भी हो रहे लोग

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को तो जितने नए संक्रमित मिले तो उससे कहीं अधिक लोग स्वस्थ भी हुए। विभाग के अनुसार 24 घंटे में 13364 लोगों ने कोरोना पर जीत हासिल की है। इसके पूर्व शनिवार को 14962 लोगों के स्वस्थ होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी थी। वर्तमान में राज्य में रिकवरी रेट 80.71 फीसद है।

पटना से राहत की खबर, कम मिले नए संक्रमित

पटना जिले से भी रविवार को राहत की खबर आई। तीन दिनों बाद पटना से अपेक्षाकृत कम संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना से रविवार को 1646 संक्रमित मिले हैं। गया और बेगूसराय जहां से पूर्व में बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे थे वहां भी नए मामलों में कमी आई है। गया से आज 451 और बेगूसराय से 565 पॉजिटिव मिले। जबकि औरंगाबाद 592, पू। चंपारण 451, समस्तीपुर 574,अररिया से 213, अरवल से 124, बांका से 130, भागलपुर से 372, भोजपुर से 103, बक्सर से 45, दरभंगा से 121, गोपालगंज से 365, जमुई से 219, जहानाबाद से 70, कैमूर से 14, कटिहार से 228, खगडि़या से 267, किशनगंज से 106, लखीसराय से 73, मधेपुरा से 259, मधुबनी से 339, मुंगेर से 299, मुजफ्फरपुर से 348, नालंदा से 237 नवादा से 127, पूर्णिया से 372, रोहतास से 191, सहरसा से 297, सारण से 368, शेखपुरा से 204, शिवहर से 90, सीतामढ़ी से 110, सिवान से 319, सुपौल से 318, वैशाली से 323 और प। चंपारण से 303 पॉजिटिव मिले हैं।

Posted By: Inextlive