- प्रथम गुरु की जयंती पर भोर में निकली प्रभातफेरी पहुंची हांडी साहेब

- गुरु नानक देव की 551वीं जयंती पर मुख्य समारोह 30 को

- आज भोर में निकलने वाली प्रभात फेरी जाएगी गुरु का बाग गुरुद्वारा

PATNA :

सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव की 551वीं जयंती पर बुधवार की भोर पांच बजे तख्त साहिब परिसर से निकली प्रभात फेरी गायघाट होते दानापुर स्थित हांडी साहिब गुरुद्वारा पहुंची। गायघाट व दानापुर में पंच-प्यारे का स्वागत किया गया। प्रभात फेरी लगभग 9:30 बजे तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब लौटी। प्रभात फेरी में शामिल महिलाएंच् बच्चेच्बच्चियां एवं पुरुष शबद कीर्तन करते चल रहे थे। राज करेगा खालसा, आकी रहे ना कोय के नारों से तख्त साहिब के आसपास का इलाका गूंज रहा था। प्रभात फेरी का संचालन ते¨जदर सिंह बग्गा तथा इंद्रजीत सिंह बग्गा ने किया।

प्रबंधक सरदार दलजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह तख्त साहिब से निकलने वाली प्रभात फेरी अशोक राजपथ मार्ग होते गुरु का बाग जाएगी और वहां से दर्शन कर वापस तख्त साहिब लौटेगी। शुक्रवार की भोर तख्त साहिब से निकलने वाली प्रभातफेरी अशोक राजपथ होते सोनार टोली गुरुद्वारा का दर्शन कर तख्त साहिब लौटेगी। शनिवार को तख्त श्री हरिमंदिर साहिब से बड़ी प्रभात फेरी निकलेगी।

प्रबंधक समिति के महासचिव सरदार महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि गुरुनानक देव के 551वीं प्रकाश पर्व का मुख्य समारोह 30 नवंबर को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मनाया जाएगा। विशेष कीर्तन व कवि दरबार में संगत निहाल होंगे। 29 नवंबर को तीन दिवसीय अखंड पाठ की समाप्ति के बाद दोपहर दो बजे गुरु का बाग से नगर कीर्तन निकलेगा। जयंती में देश के विभिन्न हिस्सों से सिख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Posted By: Inextlive