- लॉकडाउन के कारण काम न मिलने से था तनाव में

PATNA

: लॉकडाउन अब जानलेवा साबित होने लगा है। बेरोजगारी की वजह लोग आर्थिक तंगी की शिकार हो रहे हैं। इस वजह से उन पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। कर्ज न चुकाने पर खुदकुशी भी करने लगे हैं। चौक थाना क्षेत्र के लालइमली बाग साधो राम की गली में बुधवार को कारखाना में काम करनेवाला 25 वर्षीय युवक फंदे से झूल इहलीला समाप्त कर लिया। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन में काम न मिलने से कर्ज में डूब गया था। कर्ज चुकता नहीं करने के कारण तनाव में आकर आत्महत्या किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा।

दबाव बना रहे थे कर्ज देने वाले

पिता शिव कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार धागा कारखाना में काम करता था। लॉकडाउन लगने के बाद काम न मिलने के कारण पुत्र सब्जी बेचकर जीविकोपार्जन कर रहा था। आमदनी कम होने के कारण पुत्र लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्ज चुकता न करने पाने के कारण देनदार उसपर लगातार दबाव बनाने लगे। इस कारण वह तनाव में रहने लगा। तनाव में आकर उसने दोपहर में आत्महत्या कर लिया। पिता के अनुसार उन्हें तीन पुत्र व एक पुत्री था। पहला पुत्र गार्डेन कुछ वर्ष पूर्व घर छोड़कर गया तो फिर लौटकर नहीं आया। दूसरा पुत्र संतोष की पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई। तीसरा पुत्र सोनू ही घर संभालता था। मृतक की पत्नी दुर्गी देवी मायके गई थी। पति की मौत की सूचना पर पत्नी मायके से दोच्बच्चों के साथ पहुंची और रोते-बिलखते रही। सूचना पाकर पहुंचे चौक थाना के अपर थानाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजे। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। मृतक पंचानंद राय के मकान में किराए में रहता था।

Posted By: Inextlive