- आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी 50 नई सीएनजी बसें

PATNA : राजधानी में मार्च, 2022 तक सभी डीजल बसों को सीएनजी में कन्वर्ट कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में 20 डीजल बसों को सीएनजी में कन्वर्ट करके चलाया गया था। इसके सफल होने पर अब राजधानी की विभिन्न रूटों पर 50 नई सीएनजी बसें चलाई जानी हैं। सीएनजी स्टेशन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

जीपीएस और पैनिक बटन से होंगे लैस

परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि 50 नई सीएनजी बसें सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस व पैनिक बटन से लैस होंगी। पटना शहर में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए नई सीएनजी बसों का परिचालन किया जा रहा है। शनिवार से लोग इससे यात्रा कर सकेंगे।

सीएनजी बसों में यह होंगी सुविधाएं

- जीपीएस लगा होगा ताकि लोकेशन पता चल सके।

- सुरक्षा के लिए तीन-तीन सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।

- रूट की जानकारी के लिए चार डिस्प्ले बोर्ड होंगे।

- आपातकाल में उपयोग के लिए लगा होगा पैनिक बटन

- यात्रियों के लिए मोबाइल चाìजग की सुविधा होगी।

- अनाउंसमेंट सिस्टम होगा और आपातकालीन खिड़की भी।

- महिला, ट्रांसजेंडर व दिव्यांगों के लिए सुरक्षित सीटें।

रूट : सीएनजी बसें

गांधी मैदान- बिहटा आईआईटी : 17

गांधी मैदान-दानापुर बस स्टैंड : 10

गांधी मैदान-दानापुर स्टेशन : 14

गांधी मैदान-पटनासाहिब स्टेशन : 07

गांधी मैदान-दानापुर हांडी साहेब : 02

Posted By: Inextlive