- तीन की स्थिति गंभीर, अभियान चला पुलिस ने 19 को किया गिरफ्तार

- बदनपुर मिल्की गांव में आरोपित को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस टीम

HAZIPUR : महुआ थाना क्षेत्र के बरांटी ओपी के बदनपुर मिल्की गांव में दो माह पूर्व हुई मारपीट और लूटपाट मामले के आरोपित को गिरफ्तार करने गई महुआ थाने की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने फाय¨रग करते हुए धारदार हथियार से भी धावा बोला। हमले में थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है, इन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य घायलों का इलाज महुआ अनुमंडल अस्पताल व निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। बाद में कई थानों की पुलिस पहुंची और पूरे गांव में अभियान चलाकर 19 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को घेर लिया

बदनपुर मिल्की गांव में दो माह पूर्व पुलिस सहनी व प्रमोद सहनी के बीच मारपीट हुई थी। मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए महुआ पुलिस शनिवार की रात करीब एक बजे बदनपुर मिल्की गांव गई थी। पुलिस ने जब आरोपित के घर में छापेमारी की कोशिश की तो अचानक उसके घर वालों ने फाय¨रग करते हुए पुलिस को घेर लिया। लोगों ने तलवार, लाठी व भाला से पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिसकर्मी भागने लगे।

हमले में महुआ थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा, अवर निरीक्षक अरुण कुमार, चौकीदार अंकित कुमार सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर हाजीपुर सदर व राजापाकर समेत आधा दर्जन थाने की पुलिस पहुंची। टीम ने घायल पुलिस अफसरों व जवानों को अस्पताल भेजा। महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती तीन पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, अन्य पुलिसकर्मी का इलाज महुआ अस्पताल में चल रहा है।

Posted By: Inextlive