मोबाइल ऑडियो वैन से स्टूडेंट, आशा और महिलाओं ने किया जागरूक

PATNA :

आईजीआईएमएस नìसग कॉलेज के स्टूडेंट्स, महिलाओं तथा आशा कार्यकर्ताओं ने पटना में जागरूकता कार्यक्रम चलाया के साथ एक ऑडियो वैन ने शहर के विभिन्न स्थानों की यात्रा की और परिवार नियोजन सेवाओं तथा सम्मान के साथ देखभाल के बारे में बात की। इस वैन ने पिछले 10 दिनों की यात्रा के दौरान पटना के विभिन्न इलाकों जैसे पाटलिपुत्र कॉलोनी, बोरिंग रोड, गांधी मैदान, कंकड़बाग, राजेन्द्र नगर, अशोक राज पथ, बोरिंग कैनाल रोड, राजा पुल, गोसांई टोला, मैनपुरा आदि में महिलाओं को जागरूक किया।

अनुभव किए साझा

स्वस्थ महिला स्वस्थ बिहार अभियान में उन महिलाओं की भागीदारी देखी गई जो शुरू में अपने अनुभव साझा करने में हिचकिचाती थी। लॉकडाउन के दौरान अभियान के संदेश के साथ सुजनी बैग बनाने के लिए एक महिला कारीगर समूह के साथ मिलकर अभियान चलाया गया और महिलाओं को इस उद्देश्य के लिए एकजुटता दिखाने के लिए बैग वितरित किया गया। इसमें एक टोल फ्री नंबर 1800 121 51 51 51 भी शुरू किया गया, जहां महिलाएं एक मिस्ड कॉल देकर अपने अनुभव साझा कर सकती हैं। नìसग कॉलेज की एक छात्राए विजिता ने कहा कि डॉक्टरों और एएनएम द्वारा महिलाओं के सम्मान में कमी देखी जाती है। इनके निर्णय पर परिवार का प्रभाव होता है।

Posted By: Inextlive