वोट एक ने दिया, निशान दोनों की अंगुलियों पर लगे
नेशनल चैनल से रिजनल तक की नजर सबा फराह पर
इस बीच कई नेशनल चैनल से लेकर रिजनल चैनल के कैमरों ने दोनों को आते-जाते रिकॉर्ड किया। आई नेक्स्ट ने ये खबर ब्रेक की थी कि दोनों बहनें वोट डालने जाएंगी। ये भी पब्लिश किया था कि दोनों के लिए एक ही कार्ड बना है।एक ने बटन दबाया पर दोनों खुशदिलचस्प ये कि एक कार्ड पर दोनों बहने वोट देने बूथ पर पहुंची। दोनों बहनों की अंडरस्टैंडिंग देखने लायक रही। सबा ने आई नेक्स्ट को बताया कि उसने फराह से बटन दबाने को कहा और फिर फराह ने बटन दबा दिया। दिलचस्प ये भी कि दोनों की ही अंगुली पर निशान लगाए गए। दोनों खुश भी थीं। सबा की खुशी भी फराह इतनी ही थी। ऐसे दी दोनों ने जन्म के बाद से जीवन के सारे सुख-दुख मिल बांट कर महसूस किए हैं। गजब का संतोष दोनोंं का एक-दूसरे के प्रति है। ये ना हो तो इनका जीवन ही दुश्वार हो जाए। वोट देकर निकलने के बाद दोनों बहनों ने मैसेज दिया कि- हमलोगों ने वोट कर दिया, सभी लोग बूथ पर जाएं और वोट करें। कहा कि विकास के एजेंडे पर वोट किया।