-छपरा, सिवान, गोपालगंज में बढ़ता जा रहा 'धार्मिक' बवाल

- आईजी के काफिले पर हमला, एसडीओ की गाड़ी को भी बनाया निशाना

- उपद्रवी तत्वों ने की बमबाजी, धार्मिक स्थलों को बनाया गया निशाना

- पुलिस ने किया रबर बुलेट और आंसू गैस का प्रयोग

- चौक-चौराहे पर आगजनी, पुलिस पर चले पत्थर

पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा

PATNA/ CHAPRA : छपरा में 'धार्मिक' बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को आगजनी के बाद धारा क्ब्ब् लगा दी गई थी। इसके बाद भी शनिवार को विहिप और बजरंग दल ने छपरा बंद का अह्वान किया था। इस बीच उपद्रवियों ने हंगामा करते हुए पेट्रोल बम फेंका। भ् दुकानों में आग लगा दी। पुलिस पर पत्थर फेंके गए। जिसमें कई जवान जख्मी हो गए। गुस्साई पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसानी शुरू कर दी। घरों में घुसकर लोगों को पीटा। रबर बुलेट के साथ आंसू गैस छोड़े। फिलहाल छपरा, सिवान और गोपालगंज में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है।

बंगलुरु से भेजा वीडियो

एक युवक ने देवी-देवताओं की अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। लोगों का कहना है कि इस मामले की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई थी, लेकिन दो दिनों तक कार्रवाई नहीं की। इसके बाद लोगों को जानकारी मिलती गई और माहौल गर्म होता गया। दूसरी तरफ मकेर थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता के बयान पर बंगलुरु निवासी मुबारक अली नाम के युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही परसा थाना क्षेत्र के बलहा बली गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे बढ़ा बवाल

बंद के दौरान करीमचक खनुआ के पास बंद समर्थकों के साथ पुलिस चल रही थी। तभी उपद्रवियों ने पथराव करने के साथ पेट्रोल बम फेंक दिया। जिसके बाद बंद समर्थक भी पथराव करने लगे। कई घरों को फूंक दिया गया। जलालपुर सहित कई स्थानों पर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया।

यहां हुई आगजनी

शहर के खनुआ नाला, साहेगंज रोड, नगर पालिका चौक, सलेमपुर चौक, मौना चौक, मौना गोला रोड, मौना नीम, मौना पकड़ी, कटहरी बाग मोड़, गांधी चौक, मौना साढ़ा रोड समेत कई चौक -चौराहे पर बांस बल्ला लगाकर आगजनी कर दी। स्थिति का संभालने के लिए पुलिस दिनभर शहर में दौड़ती रही। इस बीच पुलिस को देखकर लोगों का आक्रोश और बढ़ जा रहा था।

आइजी पर हमला

हालात का जायजा लेने पहुंचे आइजी अभियान कुंदन कृष्णन के काफिले पर आमी गेट के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और सैप जवान जख्मी हो गया।

सरकारी गाड़ी तोड़ी

नौतन गांव के पास उपद्रवियों ने अनुमंडलाधिकारी संजय कुमार राय की गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिससे कार का शीशा टूट गया। हालांकि एसडीओ उस समय गाड़ी में नहीं थे। वे अमनौर में कैंप कर रहे थे। उनकी गाड़ी मढ़ौरा में थी। उनके बुलाने पर ड्राइवर गाड़ी लेकर जा रहा था।

Posted By: Inextlive