बिहटा के अमनाबाद में दो गुटों के बीच फायङ्क्षरग के बाद पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश


पटना (ब्यूरो)। अवैध बालू खनन रोकने के लिए गंगा और सोन के दियारा क्षेत्र में बिहार पुलिस कांङ्क्षबग आपरेशन चलाएगी। इसमें कई थानों की पुलिस के साथ सुरक्षा बलों की भी मदद ली जाएगी। बिहटा के अमनाबाद में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग के बाद पुलिस मुख्यालय ने इससे जुड़ा निर्देश जारी कर दिया है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र ङ्क्षसह गंगवार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि अमनाबाद में जहां फायङ्क्षरग की घटना हुई है, वह गंगा और सोन का दियारा क्षेत्र है। अब तक की जांच के अनुसार, दियरा क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाने और बदला लेने की नीयत से फौजी और सिपाही गिरोह के बीच कई राउंड फायङ्क्षरग हुई थी। सिपाही गिरोह का सरगना जेल में बंद है। ऐसे में गिरोह के गुर्गों ने घटना को अंजाम दिया है। कुछ अपराधियों की पहचान की गई है। उनकी तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। वर्तमान में घटनास्थल पर दो पुलिस पदाधिकारी एवं 30 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। हालत पर नजर रखने के साथ घटना में जख्मी लोगों का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

अवैध उड़ाही रोकना खनन विभाग की भी जिम्मेदारी : एडीजी


रोक के बावजूद लगातार बालू का अवैध खनन जारी रहने के सवाल पर एडीजी ने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण काम है। पुलिस के साथ यह खनन विभाग की भी जिम्मेदारी है। पुलिस की टीम समय-समय पर कार्रवाई करती रही है। एक जून से 21 सितंबर तक जब खनन कार्य पर रोक थी तब पुलिस ने रानीतालाब, पालीगंज, मनेर, शाहपुर, बिक्रम समेत कई इलाकों में छापेमारी कर 44 कांड दर्ज किए हैं। पोकलेन व अन्य वाहनों के साथ बड़ी संख्या में गिरफ्तारी भी की गई है।जांच में मिले खून के धब्बे, अस्पताल में नहीं मिला कोई घायल

एडीजी मुख्यालय ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। दियरा क्षेत्र में जगह-जगह खून के धब्बे मिले हैं। घटनास्थल से करीब 50 खोखे बरामद किए गए हैं। अभी तक की जांच में अमनाबाद दियारा में मजदूर के तौर पर काम कर रहे विमलेश कुमार की गोली लगने से मौत की बात सामने आई है। इस संदर्भ में भोजपुर के चांदी थाना में उनके स्वजनों का फर्द बयान दर्ज कराया गया है। इसके अलावा बिहटा या मनेर थाना में किसी व्यक्ति द्वारा अपने किसी स्वजन की मृत्यु या जख्मी होने की सूचना नहीं दी गई है। बिहटा और मनेर के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भी जांच की गई, लेकिन अस्पताल में गोली से जख्मी किसी व्यक्ति को भर्ती नहीं पाया गया है। इसके अलावा पीएमसीएच तथा एनएमसीएच में भी इस गोली कांड से जुड़े किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

Posted By: Inextlive