- कच्छा-बनियान गिरोह ने फिर दी पुलिस को चुनौती

- कैश समेत चार लाख की संपत्ति के साथ अपराधी फरार

- मारुति कॉलोनी में गिरोह ने विरोध करने पर घरवालों को जमकर पीटा

PATNA/ BUXAR: नगर के लोगों के लिए आतंक बन चुकच् कच्छा-बनियान गिरोह ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को ललकारा है। मुफस्सिल थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के पीछे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात आशुतोष दुबे के घर शुक्रवार की रात गिरोह ने भीषण डकैती की। डकैतों ने गृहस्वामिनी रानी देवी सहित पांच सदस्यों को पीट कर जख्मी कर दिया। चाबी कच् गुच्छा ले पूरे घर को खंगाल डाला और पचास हजार रुपए कैश सहित चार लाख के आभूषण लेकर फरार हो गए। थाने में पीडि़त के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लुटेरे गिरोह के सभी सदस्य हाफ पैन्ट व बनियान पहने थे। चेहरे पार काला नकाब था। पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीडि़त रानी देवी ने बताया कि बड़े लड़के सोलह वर्षीय अभिषेक दुबे व दूसरे पुत्र अमृत दुबे सहित आठ साल की बेटी खुशी कुमारी के साथ छत पर सो रही थीं। रात एक से डेढ़ बजे के बीच डकैत छत पर चढ़ सोते में ही सभी को एक साथ मारने लगे। चीख-पुकार मच गई। हालांकि, सभी सदस्यों के जगने पर चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद चाबी लेकर पहले घर का मेन गेट खोला इसके बाद कमरों को खंगालना शुरू किया। जिसमें बक्से में रखे पचास हजार नगद सहित चार लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। घर में लुटेरे आधे घंटे तक तांडव करने के बाद फरार हो गए। महिला रानी देवी (ख्8वर्ष), देवर मुकेश कुमार (ख्ख् वर्ष), बड़ा लड़का अभिषेक दुबे(क्म् वर्ष), छोटा लड़का अमृत दुबे (क्फ् वर्ष), बेटी (8 वर्ष) जख्मी हो गये। सभी को इलाज के लिए माता शिवरात्रि अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक मई को किया था गृहप्रवेश

सीआरपीएफ के जवान आशुतोष दुबे दिल्ली में पोस्टेड हैं। पिता भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं। जमीन लेकर मकान बनाने के बाद एक मई को गृह प्रवेश किए थे। मकान के आस-पास आबादी कम है। घटना के समय शोर के बावजूद मोहल्ले के लोग जुट नहीं पाए। पहच्े भी कच्छा बनियान गिरोह नई कॉलोनियो में बने घरों को टारगेट कर चुका है।

परिवार में दहशत का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने बांस के सहारे घर की छत पर प्रवेश किया और बिना कुछ कहे सोते में ही पीटना शुरू किया। अपराधी इतने बेदर्द थे कि आठच्साल की बच्ची पर भी रहम नहीं की। जगे महिला वच्नाबालिग बच्चों को मुंह बंद रखने नहीं तो मार खाने को तैयार रहने को कहा। इस बीच च्हिला व बच्चे होश खो बैठे। इसके बाद लुटेरे आराम से घर का सामान ले उड़े। पीडि़तों के मुताबिक गिरोह के सभी सदस्य हाथ में तीन-साढ़े तीन फीट का डंडा लिए थे।

Posted By: Inextlive