-बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने और मुंगेर कांड में मृतक के परिजन को राज्यपाल कोष से 25 लाख रुपए देने की मांग की

PATNA: मुंगेर कांड के बाद कांग्रेस ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने अपनी मांग के समर्थन में शुक्रवार को गवर्नर फागू चौहान से मुलाकात की और मुंगेर की घटना पर चर्चा की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ। मदन मोहन झा के नेतृत्व में पार्टी नेता गवर्नर से मिलने राजभवन पहुंचे। मदन मोहन झा के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के साथ ही कांगे्रस मीडिया समिति के संजीव सिंह भी थे।

गवर्नर को दी मुंगेर कांड की जानकारी

कांग्रेस नेताओं ने गवर्नर को मुंगेर प्रकरण की विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस ने निहत्थे लोगों को निशाना बनाया। आधा दर्जन लोग पुलिस की गोली के शिकार हुए। एक बच्चे की पुलिस फाय¨रग में मौत भी हुई है। कांग्रेस नेताओं ने गवर्नर से मांग की कि प्रदेश की नाकाम सरकार को बर्खास्त करते हुए बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। साथ ही घटना में मारे गए व्यक्ति के परिजन को पार्टी ने राज्यपाल कोष से 25 लाख रुपए देने की भी मांग की है।

Posted By: Inextlive