ओलंपियन रवि दहिया और अर्जुन अवार्डी दीपक पुनिया सम्मानित. ओलंपियन का बिहार आना गर्व की बात : खेल मंत्री

पटना (ब्यूरो)। आज के युवाओं और खिलाडिय़ों को अपना लक्ष्य तय करना चाहिए। आप में अगर क्षमता है तो कुछ भी कर सकते हैं। अपने आप को साबित कर सकते हैं। लेकिन महत्वपूर्ण है कि आपके पास लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार का पूरा सहयोग मिलने पर लक्ष्य प्राप्ति की राह आसान हो जाती है। ये बातें टोक्यो ओलंपिक के फ्री स्टाइल कुश्ती इवेंट में सिल्वर मेडल जीत देश का पूरे विश्व में नाम उंचा करने वाले रवि दहिया ने युवा खिलाडिय़ों को मोटिवेट करते हुए कहा। यह मौका रहा बीजेपी के क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का। आगे उन्होंने कहा कि मेरे गांव में कुश्ती का प्रचलन है इसलिए मेरे परिवार के लोगों ने चाहा था कि उनका लड़का कुश्ती करे। इसलिए मैंने कुश्ती को चुना और निरंतर प्रयास से उसमें सफलता पाई है। मैं अपने राज्य से मेडल जीतने वाला पहला खिलाड़ी हूं। अगर आप सच्ची लगन से अपने लक्ष्य को साधने में जुट जाते हैं तो भगवान भी आपकी मदद करते हैं।

परिश्रम कर पाएं सफलता
वहीं, रेसलर और अर्जुन अवॉर्डी दीपक पूनिया ने भी कहा कि अपने लक्ष्य को जरूर तय करना चाहिए। अगर आप कुश्ती के फील्ड से हैं तो आपको मैदान में जाना चाहिए, मेहनत करना चाहिए। परिश्रम करने से ही आपको सफलता मिलेगी। आप मेहनत कीजियेगा तो फिर देश का नाम रोशन कर सकते हैं और मेडल मिलना भी तय हो सकता है। बिहार के खेल मंत्री आलोक रंजन ने दोनों खिलाडिय़ों के जज्बे की तारीफ की और देश का नाम रौशन करने पर उन्हें बधाई दी। वहीं, बीजेपी के पूर्व सांसद आर.के सिन्हा ने भी खिलाडिय़ों की सफलता की सराहना की।

बिहार में भी है प्रतिभा
इस अवसर पर अर्जुन अवार्ड प्राप्त दीपक पुनिया ने कहा की बिहार के युवा खेल के क्षेत्र में आगे आए और बिहार का नाम रौशन करें। साथ ही उन्होंने कहा की बिहार की मिट्टी में प्रतिभा की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हे सही दिशा प्रदान करने की। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। बिहार सरकार के खेल मंत्री आलोक रंजन झा ने कहा कि ओलंपिक मेडल विजेता खिलाडिय़ों का बिहार आना गर्व की बात है। इससे बिहार के खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई होगा एवं उन्होंने आश्वासन दिया की बिहार में खेलों के विकाश एवं खिलाडिय़ों को उचित सुविधा मुहैया कराने हेतु वो संकल्पित है।

मिली सराहना
भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा ने कहा की रवि दहिया एवं दीपक पुनिया पर पूरे देश को नाज है। आप दोनों आगे और परिश्रम कर देश के लिए और मेडल जीते, यही पूरे देश को उम्मीद है। इस अभिनंदन सह सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए क्रीड़ा प्रकोष्ठ की टीम को बधाई दी। इस अवसर पर पटना की महापौर सीता साहू ने भी दोनों खिलाडिय़ों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने खेलरत्न से सम्मानित रवि दहिया जी एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित दीपक पुनिया जी का आभार व्यक्त किया।

Posted By: Inextlive