- पूमरे को मिल सकती है कई नई ट्रेनें

- कई ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी बढ़ाई जाएगी

PATNA: मोदी सरकार के दूसरे रेल बजट से ईस्ट सेंट्रल रेलवे को ढेर सारी उम्मीदे हैं। पेश होने वाली रेल बजट के लिए रेल मिनिस्ट्री ने सभी जोन से सजेशन मांगे थे। मिनिस्ट्री को गए सजेशन के हिसाब से कहा जा रहा है कि इस बजट में पूमरे को छह नयी ट्रेनें मिल सकती हैं, साथ ही आठ ट्रेनों का एक्सटेंशन किया जा सकता है और ग्यारह ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी बढ़ाई जाएगी।

इन ट्रेनों का मिलेगा तोहफा

1 कोडरमा-हजारीबाग के बीच शुरू होगी नई पैसेंजर ट्रेन

2 दनियावां-बिहारशरीफ के बीच चलेगी नई पैसेंजर ट्रेन

3 बरौनी-कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी

4 दानापुर-सहरसा इंटरसिटी दानापुर की जगह राजेंद्र नगर से राजेंद्र नगर सहरसा इंटरसिटी बनकर खुलेगी

5 दिन में चलेगी जयनगर-सहरसा एक्सप्रेस

6 दरभंगा-जयनगर पैसेंजर ट्रेन चलेगी डेली

इन ट्रेनों का होगा एक्सटेंशन

1 गाड़ी संख्या 11061क्/11062ख् लोकमान्य तिलक-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस दरभंगा तक जायेगी

2 गाड़ी संख्या 12211/12212 मुजफ्फरपुर-दिल्ली आनंद बिहार गरीबरथ एक्सप्रेस जयनगर तक जायेगी

3 गाड़ी संख्या 12491/ 2492 जम्मूतवी-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन तक जायेगी

4 गाड़ी संख्या 14523/ 14524 अंबाला कैंट से चलकर मुजफ्फरपुर तक जाने वाली गाड़ी बरौनी जंक्शन तक जायेगी

5 गाड़ी संख्या 53131/ 53132 सियालदह-मुजफ्फरपुर फास्ट पैसेंजर सीतामढ़ी तक जायेगी

6 गाड़ी संख्या 12561/ 12562 दरभंगा-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जयनगर तक जाएगी

7 गाड़ी संख्या 12355/ 12356 अर्चना एक्सप्रेस कटरा तक जायेगी

8 गाड़ी संख्या 13245/ 13246 कैपिटल एक्सप्रेस कामख्या तक जायेगी

इनकी बढ़ सकती है फ्रिक्वेंसी

1 गाड़ी संख्या 12577/12578 दरभंगा-मैसूर बागमती एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार चलेगी

2 गाड़ी संख्या 12355/12356 राजेंद्र नगर टर्मिनल जम्मूतवी एक्सप्रेस डेली चलेगी

3 गाड़ी संख्या 12569/12570 जयनगर-आनंद बिहार गरीब रथ एक्सप्रेस हप्ते में चार दिन चलेगी

4 गाड़ी संख्या 12203/12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस डेली चलेगी

5 गाड़ी संख्या 15227/15228 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस हप्ते में दो बार चलेगी

6 गाड़ी संख्या 15279/15280 सहरसा-आदर्श नगर दिल्ली पुरबिया एक्सप्रेस डेली चलेगी

7 गाड़ी संख्या 12395/12396 राजेंद्र नगर-टर्मिनल अजमेर जियारत एक्सप्रेस हप्ते में दो बार चलेगी

8 गाड़ी संख्या 18605/18606 रांची जयनगर एक्सप्रेस डेली चलेगी

9 गाड़ी संख्या 18449/18450 पूरी पटना बुध पूर्णिमा एक्सप्रेस वीक में तीन बार चलेगी

10 गाड़ी संख्या 12741/12742 पटना-वास्कोडिगामा एक्सप्रेस वीक में तीन बार चलेगी

11 गाड़ी संख्या 19313/9314 X 19321/19322 इंदौर-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस वीक में दो बार चलेगी

Posted By: Inextlive