- नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने रैन बसेरा का किया गया शुभारंभ

- मेयर, नगर आयुक्त, निगम आयुक्त देर रात पहुंचे

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन् :

राहगीरों और बेघरों की ठंड में सुरक्षा के उद्देश्य से गायघाट डंका इमली गोलंबर स्थित गांधी सेतु के नीचे बने रैन बसेरा का शुभारंभ शुक्रवार की देर रात मेयर सीता साहू, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, निगम आयुक्त हिमांशु शर्मा व अन्य अधिकारियों ने किया। उद्घाटन के अवसर पर मौजूद लोगों के बीच खीर वितरित किया गया।

प्रधान सचिव ने इस रैन बसेरा को मॉडल बनाने, खेल की व्यवस्था किए जाने तथा चहारदीवारी करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि चौक शिकारपुर स्थित आरओबी के नीचे अस्थायी रैन बसेरा बनाना प्रस्तावित है।

कई सुविधाओं से लैस

अधिकारियों ने बताया कि इस अस्थायी रैन बसेरा में बिना किसी शुल्क के पचास लोगों के रहने की व्यवस्था है। यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार भरपेट भोजन प्रति व्यक्ति 30 रुपए में दिए जाने की व्यवस्था की गई है। शुद्ध पानी के लिए आरओ लगा है। मनोरंजन के लिए टीवी लगाया गया है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा कर्मी है। प्रत्येक चौकी पर गद्दा, तकिया, कंबल के साथ अन्य जरूरी व्यवस्था की गई है।

Posted By: Inextlive