- गुरु गो¨वद सिंह अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

PATNA: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत बुधवार की दोपहर अचानक गुरु गो¨वद सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। यहां की चरमराई चिकित्सा सेवा एवं व्यवस्था तथा पसरी गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जतायी। एक सप्ताह में फिर आने की बात कह व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस अस्पताल में आईसीयू, चौबीस घंटे और सातों दिन इमरजेंसी सेवा और ऑपरेशन सुविधा उपल?ध होगी। कोरोना मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए प्रधान सचिव ने अधीक्षक डॉ पशुपति प्रसाद सिंह को सामान्य दिनों की तरह अस्पताल में चिकित्सा सेवा एवं व्यवस्था मरीजों को उपल?ध कराने का आदेश दिया। प्रधान सचिव के अचानक अस्पताल पहुंचने से हड़कंप मच गया। कई डॉक्टर व कर्मी दौड़ते भागते अस्पताल पहुंचे।

इमरजेंसी में खांसी व बुखार का इलाज

गुरु गो¨वद सिंह सदर अस्पताल में मरीजों एवं स्वजनों ने बताया कि इमरजेंसी में डॉक्टर तथा चौबीस घंटे ओटी की व्यवस्था नहीं होने से यहां केवल सर्दी, खांसी, बुखार, डायरिया आदि के मरीजों का ही इलाज हो पाता है। इमरजेंसी में आने वाले अन्य सभी मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। यहां निश्चितना विभाग के केवल एक ही डॉक्टर है। इस कारण ओटी नहीं चल पाती है। हड्डी रोग विभाग तथा सर्जन की कमी के कारण दुर्घटनाग्रस्त मरीज का इलाज नहीं हो पाता है। पैथोलॉजी में 24 घंटे और सातों दिन जांच की सुविधा नहीं है क्योंकि एक ही पैथोलॉजिस्ट है। स्त्री एवं प्रसूति विभाग में डॉक्टर की कमी के कारण 24 घंटे और सातों दिन गर्भवती महिला तथा अन्य महिला मरीज का इलाज नहीं हो पाता।

Posted By: Inextlive