-अब तक का हाइएस्ट रिजल्ट, 99.37 परसेंट स्टूडेंट्स पास

PATNA: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। पटना जोन में 98.91 फीसद परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। पटना जोन परसेंटेज के हिसाब से नीचे से तीसरे पायदान पर है। जबकि बेटियां फिर लड़कों से आगे रहीं। पटना जोन के अंतर्गत बिहार व झारखंड के स्कूल आते हैं। बिहार से 53,658 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 52,934 यानी 98.65 फीसद सफल रहे। वहीं, झारखंड से 36,956 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 36,725 यानी 98.65 फीसद सफल रहे। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 99.37 फीसद छात्रों ने सफलता हासिल की है। देश भर से सीबीएसई की परीक्षा में 13,04,561 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 12,96,318 ने सफलता हासिल की है। इस साल एग्जाम में 99.37 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए। यह अब तक का हाइएस्ट पासिंग परसेंट है।

0.54त्‍‌न से आगे रहीं लड़कियां

एग्जाम में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। इस बार के रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से 0.54 परसेंट से आगे रहीं। लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 99.67 जबकि लड़कों का परसेंटेज 99.13 रहा। 12वीं के नतीजों में लगातार छठवीं बार लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। वहीं, ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 100 परसेंट रहा।

Posted By: Inextlive