इनमें मीडिया कर्मियों के वाहन भी शामिल हैं.

पटना (ब्यूरो)। नेपालीनगर में कई परिवार प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोले नजर आए, तो कुछ परिवार उदास मन से अपना घर खाली करने में जुटे रहे। गुस्साए लोगों ने पुलिस और प्रशासन के अलावा मीडिया को भी निशाना बनाया है। कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इनमें मीडिया कर्मियों के वाहन भी शामिल हैं। पटना के राजीव नगर थाने में जुटे जिला प्रशासन के अफसर आगे की रणनीति बना रहे हैं .नेपालीनगर के लोग सुबह से भूूखे .इलाके में पौ फटते ही अतक्रिमण के खिलाफ अभियान शुरू हो गया। दो से तीन मंजिला मकानों को ढहाया जाने लगा। कई लोगों को तो शौच और ब्रश करने तक का मौका नहीं मिला। मुहल्ले के घरों में दोपहर तक चूल्हा नहीं जला। शाम तक भी इसके आसार नहीं दिख रहे। भीषण गर्मी में बच्चे भूख से बिलबिलाते रहे। कुछ परिवारों के लिए उनके जानने वालों ने बच्चों के खाने का इंतजाम किया।

क्या कहते हैं जिलाअधिकारी
डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि हालात नियंत्रण में है। कुल 90 संरचना पर कार्रवाई होनी है। जमीन माफिया निर्माण समिति बनाकर बनाकर अवैध कारोबार कर रहे हैं। प्रशासन 3 बार लोगों को नोटिस दे चुका है। डीएम ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी। आपको बता दें कि कार्रवाई की जद में आने वाले कुछ बने-बनाए घर हैं तो कुछ निर्माणाधीन मकान भी हैं। अभी एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी वीडियो फुटेज के आधार पर हमलोग चिन्हित कर रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी हमलोग रात में करेंगे। अभी इसमें पूरी तरह से भू माफिया और लैंड माफिया शामिल हैं। अभी तक तीन समितियों को चिन्हित किया गया है, जो आपस में नेक्सेस बनाकर के अवैध ढ़ंग से क्रय विक्रय कर रहे हैं। भोले भाले लोगों को फंसा रही है। उसका अब नुकसान हो रहा है

प्रशासन ने निकाला एक रास्ता
राजीवनगर के नेपालीनगर में अतक्रिमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम ने बीच का रास्ता निकाला है। प्रशासन ने यहां उन मकानों को छोड़ दिया, जिनमें लोग रह रहे हैं। ऐसे कुछ मकानों को ही आज निशाना बनाया गया है। प्रशासन का ध्यान उन मकानों पर रहा, जिनका निर्माण चल रहा था। इनमें कई मकान तो दो मंजिल तक बन चुके थे। इस तरह से दोपहर बाद इलाके में कुछ हद तक शांति रही। प्रशासन खाली कराए गए भूखंड को अपने कब्जे में लेने के लिए घेराबंदी की रणनीति बना रहा है।

कल भी जारी रह सकता है अभियान
कल भी जारी रह सकता है। प्रशासन दो मोर्चों पर कार्रवाई कर रहा है। पहला लक्ष्य है भूखंड पर बने निर्माण को तोडऩा और दूसरा लक्ष्य है उसे घेराबंदी करते हुए कब्जे में लेना। इधर, प्रशासन की कार्रवाई से आसपास के घरों के लोग भी सहमे हुए हैं। इस इलाके में ज्यादातर घर विवादित जमीन पर ही बने हैं।

क्या कहते है विधायक
राजीव नगर विषय पर लगातार सड़क से लेकर सदन तक मैं आवाज उठाने का काम करता रहा हूं। अभी हाल के दिनों में 20 एकड़ से संबंधित अंचलाधिकारी का जो निर्णय आया है, वह सरासर गलत है। जिसमें कहा गया है कि वहां के लोग गलत तरीके से मकान को बनाया है। मकान तोडऩे का जो आदेश अंचालधिकारी को दिया है। वहां के लोग ने संबंधित पदाधितारी के पास जाने का भी काम किया है। सक्षण पदाधिकारी जिला पदाधिकारी के पास भी जाने का काम किया है। कभी भी कोई निर्णय खो नहीं पाया है और बिना जिलाधिकारी सुने हुए और इस प्रकार दमकारी रवैये को अपनाते हुए वहां हजारों की संख्या में सैन्य बल को भेजना, आंशु गैस निहत्थे महिलाओं पर चलाना, लाठियां बरसाना, ये दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है वह बहुत ही गलत है। मैने पहले भी कहा था कि इस प्रकार की कोई घटना होगी तो मैं वहां खड़ा रहुंगा
-संजीव चौरसिया, दीघा विधायक

Posted By: Inextlive