PATNA : पटना में दो टेररिस्ट ब्रदर्स के घुसने की धमक ने हड़कंप मचा दिया. पटना पुलिस ने सात टीम बनाई और कई जगहों पर एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया. इंटेलिजेंस और स्पेशल ब्रांच से मिली जानकारी के आधार पर कई स्तर से इंवेस्टिगेशन हो रहा है. फिलहाल पटना पुलिस के पास सरफुर रहमान और सहिदुर रहमान के बारे में कुछ खास जानकारी मिली है जिसका वेरिफिकेशन किया जा रहा है.


पुलिस के पास जो इंफॉरमेशन है उसके मुताबिक सहिदुर रहमान पहले भी इंडिया में कुछ जगहों पर घूम चुका है। उसने दिल्ली-हैदराबाद-मुम्बई का हवाई सफर किया था। यह यात्रा उसने 21 अक्टूबर 2010 को किया था। इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के मुताबिक उसने गो एयर के विमान संख्या 341 से दिल्ली-हैदराबाद-मुम्बई गया था। आसानी से छुपा लेता है पहचानपटना पुलिस के पास रहमान ब्रदर्स के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक वह इंडिया में नाम बदलकर सफर करता है। इसके बारे में कुछ पुख्ता सबूत भी मिले हैं। नाम की स्पेलिंग में हेरफेर कर सफर करते हैं। वर्ष 2010 में उसने ऐसा किया था। पुलिस को दी गई जानकारी में इसकी आशंका जताई गई है। खास बात यह है कि उस सफर के दौरान उसने अपना फोन नम्बर और एड्रेस भी अंकित नहीं किया था।टिकट करवाया कैंसिल
सहिदुर रहमान के इंडिया में होने की खबर इंटेलिजेंस को है। यह भी जानकारी पटना पुलिस को मिली है कि सहिदुर ने अपना टिकट 29 जून के लिए करवाया था। यह टिकट दिल्ली से श्रीनगर के लिए था जिसे कैंसिल करवा लिया गया है। इसके अलावा कई और जानकारी मिली है जिसपर काम चल रहा है। पटना पुलिस की ओर से रहमान ब्रदर्स से जुड़ी जानकारियों की पड़ताल की जा रही है।

कुछ नहीं बता रही पुलिसबिहार के बरदाहा में भी पुलिस ने अपनी टीम से जांच करवाई है। बताया जाता है कि कि अररिया डिस्ट्रिक्ट के बरदाहा के वे रहने वाले हैं। वैसे पुलिस कुछ भी जानकारी देने से इंकार करती है। हालांकि इस जानकारी के सामने आने के बाद से ही सीनियर एसपी मनु महाराज ने सात टीमें बनाकर शहर के हर एरिया की छानबीन शुरू करवा दी है। कुछ खास एरिया और रिलिजियस प्लेसेस की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पटना से बाहर और उससे सटे रिलिजियस प्लेसेस पर विशेष चौकसी के साथ एडिशनल फोर्स भी लगाए गए हैं।

Posted By: Inextlive