कांग्रेस अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद ङ्क्षसह ने सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया


पटना (ब्यूरो)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा। अखिलेश प्रसाद ङ्क्षसह ने सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है। सोमवार को सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने सदाकत आश्रम पहुंच प्रदेश अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात की।प्रतिनिधियों में राइट टू फूड बिहार-झारखंड के संयोजक रूपेश, दलित अधिकार मंच के अध्यक्ष कपिलेश्वर राम, राइट टू एजुकेशन के सह संयोजक राजीव रंजन, सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चंद्रभूषण, एक्शन ऐड इंडिया के सौरभ कुमार, लोक समिति के मनीष प्रकाश, टीईटी शिक्षक संघ बिहार के संयोजक अमित विक्रम शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व बिहार कांग्रेस रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस इंटरनेट मीडिया के चेयरमैन सौरभ सिन्हा भी मौजूद रहे। गरीब दास ने संभाला युवा कांग्रेस अध्यक्ष का पद


बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने सोमवार को सदाकत आश्रम पहुंच पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने युवा कांग्रेस की पहली कार्यकारिणी की बैठक भी की। बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास भी शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि कांग्रेस के यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम और पांच जनवरी से प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा में युवा बढ़ चढ़कर भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा। अखिलेश प्रसाद ङ्क्षसह ने पूर्व अध्यक्ष गुंजन पटेल के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने नवनियुक्ति युवा अध्यक्ष को बधाई भी दी। डा। ङ्क्षसह ने कहा कि पार्टी 50 प्रतिशत युवाओं को संगठन से लेकर टिकट देने तक में भागीदारी देगी। गरीब दास ने इस दौरान अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर व अन्य नेता मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive