सुसराल के गांववाले बोले- बहू हो तो ऐसी लालू को किडनी देकर चर्चा में रोहिणी सुसराल के गांववाले बोले- बहू हो तो ऐसी

पटना (ब्यूरो)। लालू प्रसाद यादव की दूसरी पुत्री रोहिणी आचार्य इनदिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी किडनी पिता को दिया है। इसके बाद वे चहुंओर चर्चा में हैं। बहू के इस प्रेरणादायक काम से ग्रामीण गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। रोहिणी आचार्य की शादी औरंगाबाद के हिच्छन बिगहा गांव निवासी राव रणविजय ङ्क्षसह के पुत्र समरेश ङ्क्षसह से साल 2002 में हुई थी। राव रणविजय ङ्क्षसह मुंबई में आयकर अधिकारी होने के साथ लालू प्रसाद यादव के कालेज दोस्त रहे हैं। समरेश के साथ रोहिणी ङ्क्षसगापुर में रहती हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट की गई है। समरेश गांव आते-जाते रहते हैं। ग्रामीणों से उनका मधुर संबंध है। ग्रामीण उनके किडनी दान से गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। ग्रामीण कहते हैं कि गांव की बहू ने आज ऐसा काम किया है कि देश-दुनिया में उनकी प्रशंसा हो रही है। बहू हो तो ऐसी हो।
बेटी ने साबित किया अपना दायित्व
ग्रामीण सोनू कुमार कहते हैं कि बेटी को कुछ लोग अब भी बोझ मानते हैं। रोहिणी आचार्य ने साबित कर दिखाया है कि बेटियां बोझ नहीं हैं। वे बेटों से बढ़कर अपना दायित्व निर्वहन करना जानती हैं। हमें गर्व है कि हमारे गांव की वह बहू हैं। हम उनको देश के लिए काम करते हुए देखना चाहेंगे।
काश सबको मिलती ऐसी बेटी
राजनीतिक रूप से सक्रिय और अरवल के पूर्व विधायक रङ्क्षवद्र ङ्क्षसह की पत्नी उषा शरण कहती हैं कि काश सबको ऐसी बेटी प्राप्त होती। रोहिणी के लिए बोलने को पर्याप्त शब्द नहीं मिल रहे हैं। न सिर्फ रोहिणी आचार्य बल्कि उनकी सास और उनके पति धन्यवाद के काबिल हैं। अपनी जान खतरे में डालकर पिता की जान बचाने वाली रोहिणी ने मिसाल गढ़ा है। 65 वर्ष की उम्र में हमने नहीं देखा कि किसी बेटी ने पिता को किडनी दिया हो। बेटा और पत्नी तक किडनी देने से परहेज करते हैं।
बेटा किडनी देने से हिचकता है
ग्रामीण उपेंद्र ङ्क्षसह कहते हैं कि ये गर्व की बात है। हमारी वे रिश्तेदार हैं। देश दुनिया में रोहिणी आचार्य छा गई हैं। उनसे लोगों को शिक्षा लेनी चाहिए। आज बेटा तक किडनी देने से हिचकता है। रोहिणी कहती हैं कि यह मांस का एक टुकड़ा भर तो है। अपने पिता के लिए जान भी दे सकती हूं। यह अनुकरणीय है।
देश के जुबान को दी आयु
ग्रामीण गंगेश कुमार यादव कहते हैं कि यह बेमिसाल है। देश को जुबान देने वाले, आवाज बुलंद करने वाले को उन्होंने किडनी देकर उनकी उम्र बढ़ा दी। दरअसल इससे देश के जुबान को लंबी आयु मिली है। गरीबों, दलितों की आवाज को फिर से बुलंदी मिलेगी और खुद रोहिणी देश की आवाज बनेंगी।

पीएम और सीएम ने तेजस्वी को किया फोन

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के किडनी प्रत्यारोपण ऑपरेशन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो के पुत्र एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से फोन पर बात कर उनका हाल लिया। मुख्यमंत्री ने उनके अन्य परिजन से भी बात की। प्रधानमंत्री ने फोन पर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वहीं ङ्क्षसगापुर स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव को बुके भेंट किया। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि यह खुशी की बात है कि सबकुछ ठीक है। हमने हाल-चाल लिया है। डॉक्टरों ने भी कहा है कि सब कुछ ठीक ढंग से हो गया। डॉ। भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को हाईकोर्ट के समीप उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लौटने के क्रम में संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।

तेजस्वी ने ट््वीट कर कहा मेरी प्यारी बहन का आत्मविश्वास अद्भुत है
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को वह तस्वीर ट््वीट कि जिसमें पिता लालू प्रसाद को किडनी देने वाली बहन के बेड के पास वह खड़े हैं। अपने ट््वीट में उन्होंने यह लिखा कि ऑपरेशन के बाद मेरी प्यारी बहन का आत्मविश्वास अलौकिक, अपूर्व व अद्भुत है। मेरी प्यारी बहन रोहिणी आचार्य ने अटूट प्रेम, असीम त्याग, अद्म्य साहस, अद्वितीय समर्पण और पारिवारिक मूल्यों की जो अनूठी मिसाल कायम की है, वह अविस्मरणीय है।

Posted By: Inextlive