बिहार के सभी जिलों के सचिव व अध्यक्षों ने चुनाव में लिया भाग


पटना (ब्यूरो)। बिहार हॉकी के आमसभा का आयोजन रविवार को हाजीपुर के अनामिका सभागार में किया गया। आमसभा में बिहार के सभी जिलों के सचिव एवं अध्यक्षों ने भाग लिया। आमसभा के दौरान हॉकी बिहार के नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव में हॉकी इंडिया से पर्यवेक्षक के रूप में रंजीत गिल उपस्थित थी। उनकी देखरेख में चुनाव पदाधिकारी के रूप में उपस्थित सेवानिवृत न्यायाधीश गंगा प्रसाद एवं निर्वाची पदाधिकारी विनय चंद्र झा ने बिहार ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक रामाशीष प्रसाद ङ्क्षसह ने चुनाव संपन्न कराया। इस दौरान सर्वसम्मति से बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को हॉकी बिहार का अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष मो। मुश्ताक अहमद को हॉकी बिहार को महासचिव बनाया गया। संपन्न चुनाव में कोषाध्यक्ष मो। एकबाल अहमद, वरीय उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ङ्क्षसह, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, मीनाक्षी ङ्क्षसह, अनुपम कुमारी, मो। अब्दुल्लाह तथा संयुक्त सचिव मनोज कुमार, राजेश कुमार साह, मिन्नी कुमारी, प्रज्ञा शर्मा, संयुक्त सहायक सचिव सुनील कुमार बिक्रम, चुने गए है। जबकि कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में संजय पाठक, नजीर अहमद, सलमान खान, सुबोध कुमार यादव, नवजीत कौर एवं सहायक कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नागेंद्र प्रसाद ङ्क्षसह, खिलाड़ी प्रतिनिधि भीम कुमार, प्रीति कुमारी एवं विकास कुमार को शामिल किया गया है।


मोमेंटों देकर किया सम्मानितमुनेंद्रा, आजीवन अध्यक्ष ज्योति मेहता, प्रदीप कुमार एवं संतोष भरत बनाए गए हैं। प्रशिक्षण के चेयरमैन एनआइएस मनोज कुमार एवं तकनीकी कमेटी का चेयरमैन मो। इकबाल अख्तर को बनाया गया है। चुनाव संपन्न होने के बाद पर्यवेक्षक समेत सभी चुनाव पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटों देकर हॉकी बिहार के अध्यक्ष मंत्री श्रवण कुमार ने सम्मानित किया। इसके उपरांत अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पहले मैं भी खेल में रुचि लेता था पर मैं 30 वर्षो से एमएलए हूं तथा काफी दिनों से मंत्री भी हूं। मैं जब गांव में रहता था तो मैं पशु चराने वाले लोग को यह खेल खेलते देखता था। तब मैं यह समझने का प्रयास करता था कि आखिर यह कौन सा खेल है ? बाद में पता चला कि यह हॉकी का खेल है जिसे ग्रामीण एक डंडा एवं गेंद से आपस में खेलते थे। मुझे क्या पता था कि एक दिन इस खेल का मै बिहार का अध्यक्ष बन जाउंगा। हॉकी को बढ़ावा देना लक्ष्य

मंत्री ने कहा कि खेल में जो ताकत, अपनापन एवं प्रेम है वह किसी भी क्षेत्र में नही है। मैं जिस क्षेत्र में हूं उस क्षेत्र में तो और भी नहीं है। संस्कृति, एकता, मिल्लत एवं प्रेम खेल में ही देखने को मिलता है। सूबे में जितना अधिक खेल होगा उतना ही मिल्लत बढेगा। बिहार में हॉकी को बेहतर करने का वे हरसंभव प्रयास करेंगे। मैं इस टीम के लिए अपने दायित्व का निर्वहन करुंगा। सीएम नीतीश कुमार भी खेल में रूचि ले रहे है। वे कहते है कि बिहार की मिट्टी में वो ताकत है कि यहां के खिलाड़ी धरती ही नही हवा में भी अपनी सफलता का परचम लहरा सकते है। तीन हजार स्टेडियम बन कर तैयारकहा कि बिहार में खेल को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार स्टेडियम बनना है। अब तक 03 हजार बन कर तैयार है बाकी को भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा। खेल से जुड़ा हूं तो खेल के विकास के लिए बहुत कुछ करुंगा। यहां जल्द ही खेल प्रशिक्षकों की बहाली होगी उसकेच् बाद बच्चों में खेल के प्रति आकर्षण बढेगा। सही प्रशिक्षण की व्यवस्था होते ही बिहार के खिलाडिय़ों से किसी प्रदेश के खिलाड़ी मुकाबला नही कर सकते है।

Posted By: Inextlive