-डीएम ने दिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य तेज करने का निर्देश

CHAPRA: सारण में बाढ़ विकराल रूप दिखाने लगा है। बाढ़ के पानी तेजी से नए क्षेत्रों में बढ़ रहा है। बाढ़ से अभी तक सारण जिले के आठ प्रखंड के 76 पंचायत के 359 गांव के छह लाख 17 हजार 251 लोग बेघर होकर गंडक नहर एवं राहत कैंप में शरण लिये हुए है। उसके अलावा कई लोग अभी भी अपने घरों में फंसे हुए है। जिन्हें एनडीआरफ एवं स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर राहत केंद्र पर भेजा रहा है। जिले के पानापुर, तरैया, मशरक, मकेर, परसा, मढ़ौरा, अमनौर एवं इसुआपुर प्रखंड में तेजी से बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। इस बीच सारण के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन व एसपी हरिकशोर राय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया हैं। अनुमंडल पदाधिकारियों को भी अपने -अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने को कहा है।

सारण में बाढ़ की स्थिति पर नजर

- 08 प्रखंड के 76 पंचायत के 359 गांव बाढ़ प्रभावित।

- 6 लाख 17 हजार दो सौ 51 लोग बाढ़ के पानी से है प्रभावित।

- 259 नाव व 19 मोटर वोट बाढ़ प्रभावित पंचायतों में चलाया जा रहा।

-276 सामुदायिक रसोई चल रहा है बाढ़ प्रभावित गांव में।

-1 लाख 45 हजार लोगों को सामुदायिक रसोई में प्रतिदिन दिया जा रहा है भोजन।

-4 एनडीआरएफ की टीम (91 सदस्य)बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तैनात।

-27 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र खुले, 1340 लोगों का हुआ इलाज।

-21 हजार पशु बाढ़गस्त प्रखंड में हुए है प्रभावित।

Posted By: Inextlive