PATNA : दक्षिण बिहार के में बाढ़ की स्थिति भयंकर हो गई है। शनिवार को भ् लोगों के डूबकर मरने की खबर है। गंगा, फल्गु, दुर्गावती व सोन का जलस्तर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी की। सासाराम, औरंगाबाद, जहानाबाद अरवल, नवादा व गया के जिलाधिकारियों को वर्षा पर नजर रखने का निर्देश दिया। नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को वहां से हटाने का निर्देश दे दिया गया है। उन्होने कहा कि दक्षिण बिहार की छोटी-बड़ी नदियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है निरंजना-फल्गु नदी में उफान से जानमाल की क्षति की जानकारी ली। बैठक में आपदा व जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा, डीआइजी सौरभ कुमार भी थे।

पटना में घुसा पानी

गंगा में उफान से पटना में बिंद टोली के आसपास खेतों में बने मचान डूब गए हैं। पूर्वी हिस्से में गंगा का जलस्तर करीब भ्0 घरों के करीब पहुंच गया है। कमोबेश यही स्थिति मैनपुरा, एलसीटी घाट, पहलवान घाट, नकटा दियारा क्षेत्र का भी है। जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए नाव की व्यवस्था की है।

सोन का कहर जारी

आरा में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, बड़हरा और शाहपुर में बाढ़ के पानी में डूबकर चार युवकों की मौत हो गई, जबकि सासाराम में सोन का कहर जारी है। रोहतास व नौहट्टा प्रखंड के आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। सोन टीला पर सौ से अधिक लोग फंसे रहे। औरंगाबाद में भी सोन ने लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया है। अमानत और कोयल नदी में भी बाढ़ से दो दर्जन गांवों में पानी भर गया है। मंगरदह नदी में डूबकर एक लड़के की मौत हो गई। दाउदनगर सोन पुल एवं गया-मुगलसराय रेलखंड पर बारुण के पास बन रहे रेल पुल का कार्य बाधित हो गया है। कैमूर में दुर्गावती नदी का पानी कई गांवों में घुस गया है। हजारों एकड़ में धान की फसल डूब गई।

कई जगह संपर्क टूटा

आरा में बड़हरा एवं शाहपुर प्रखंड के कई मुख्य व लिंक पथ पर पानी आ जाने से संबंधित क्षेत्रों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। पानी सदर प्रखंड के निचले इलाके में भी फैलने लगा है।

बाढ़ बहा ले गई डायवर्सन

जहानाबाद में फल्गु नदी में उफान शांत हो गया है, लेकिन छोटी नदियों दरधा, बलदईया तथा मोरहर का जलस्तर बढ़ गया है। जहानाबाद-काको एनएच-क्क्0 पर निजामुद्दीनपुर गांव के समीप डायवर्सन बह जाने के कारण वाहनों का परिचालन ठप हो गया।

औरंगाबाद में बह गया किशोर :

औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के चंदौखर गांव निवासी सुमित चौहान के क्ब् वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की डूबकर मौत हो गई। वह नदी की तेज धारा में बह गया।

इंद्रपुरी बराज से डिस्चार्ज हुआ पानी

पानी का बहाव बहुत ज्यादा होने के कारण किनारे रहने वाले निवासियों को जो बाढ़ का खतरा उत्पन्न हुआ था उसी को लेकर वे स्वंय सर्वेक्षण करने गए थे। बाढ़ प्रभावित इलाके से हवाई सर्वेक्षण कर लौटने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने यह कहा। उन्हाेंने कहा कि पानी घट रहा है। यह फ्लैश फ्लड की तरह है। झारखंड में जो भारी वर्षा हुई है उसी के कारण फलगू के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में पानी का फैलाव हुआ है। सोन के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में भी भारी वर्षा होने के कारण इन्द्रपुरी बराज से ज्यादा पानी का डिस्चार्ज हुआ है।

रखी जा रही है निगरानी

इधर औरंगाबाद, रोहतास में यह परंपरा है कि बीच-बीच में लोग ऊंची जगहों पर अन्दर जाकर खेती करते हैं। ख्0क्क् में भी यह समस्या उत्पन्न हुई थी। लोगों से आग्रह कर उन्हें निकालना पड़ा था। ऐसी आशंका है कि इन्द्रपुरी बराज से ब् लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रहेगा। इसको लेकर हर तरह की सतर्कता बढ़ती जा रही है और स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मगध प्रमंडल के आयुक्त और गया, औरेंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, रोहतास व नवादा के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की गई है। उनसे अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट ली और स्वयं भी देखा है।

Posted By: Inextlive