त्रिदिवसीय अखंड पाठ की समाप्ति अटूट लंगर में श्रद्धालुओं ने छके लंगर


पटना (ब्यूरो)। तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में पांच दशकों तक जत्थेदार के रूप में सेवा करने वाले सच खंडवासी भाई मान ङ्क्षसह की 22 वीं पुण्यतिथि पर सजे विशेष दीवान में भजन-कीर्तन-प्रवचन के बाद रविवार को ग्रंथी भाई दिलीप ङ्क्षसह ने अरदास किया। अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी भाई बलदेव ङ्क्षसह ने हुक्मनामा लिया। वक्ताओं ने संत की महिमा पर प्रकाश डाले। अटूट लंगर में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने लंगर छका। अखंड पाठ की समाप्ति
इसके पूर्व सिखी जागृति युवा मंच पटना साहिब के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय अखंड पाठ की समाप्ति हुई। मंच के अध्यक्ष सरदार तेङ्क्षजदर ङ्क्षसह बंटी ने देश-विदेश से आए संगतों का स्वागत किया। कथावाचक ज्ञानी दलजीत ङ्क्षसह ने भाई मान ङ्क्षसह के जीवनी पर प्रकाश डाल श्रद्धांजलि अर्पित किया। विशेष दीवान में तख्त साहिब के रागी जत्थाओं में भाई जोङ्क्षगदर ङ्क्षसह, भाई नङ्क्षवदर ङ्क्षसह, भाई विक्रम ङ्क्षसह व भाई जगत ङ्क्षसह ने वैराग्यमय शब्द कीर्तन किया।

Posted By: Inextlive