- गया का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, पटना का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री

PATNA: पटना सहित पूरे प्रदेश के तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि गया और भागलपुर में कोल्ड वेव से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के प्रथम सप्ताह में तापमान में वृद्धि के कारण ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

मंगलवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में सुबह में धुंध छाई रही। दिन में हल्की धूप के कारण ठंड का अहसास रहा। पटना का न्यूनतम तापमान बढ़कर 7.7 डिग्री और अधिकतम 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया बिहार का सबसे सर्द शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री और अधिकतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और अधिकतम 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पटना सहित प्रदेश के तापमान में 8 जनवरी तक वृद्धि के आसार हैं। सुबह में धुंध छाई रहेगी। आकाश साफ रहने के कारण धूप निकलेगी।

Posted By: Inextlive