-बिहार में अब तक 53.23 लाख का टीकाकरण

PATNA: बिहार में टीका उत्सव (वैक्सीनेशन अभियान) के तीसरे दिन मंगलवार को मात्र 56,487 लोगों का टीकाकरण किया गया। राज्य में अब तक 53,23,930 लोगों का टीकाकरण किया गया है। टीका उत्सव के तीन दिनों में अब तक सिर्फ 4,11,843 लोगों का टीकाकरण किया जा सका है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने मंगलवार को बुलेटिन में बताया कि आज 45876 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई।

इनमें 45-59 उम्र के और 60 से अधिक उम्र के 21,342 लोग हैं। इनके अलावा 11,112 हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर को भी आज ही टीका दिया गया। पहली डोज के अलावा केंद्रों पर कुल 10,611 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। इनमें 45-59 उम्र के 3072 और 60 से ऊपर उम्र के लोग 5357 है। बता दें कि राज्य में अब तक करीब 53.24 लाख का टीकाकरण किया गया है। इनमें पहली डोज लेने वाले 46,76,521 लोग हैं और दूसरी डोज लेने वाले 6,47,409 हैं।

Posted By: Inextlive