-गिरफ्तार आरोपी होमगार्ड जवान का पुत्र, दो अन्य फरार

CHAPRA: छपरा के नगरा में स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है, जबकि फरार दो आरोपितों के स्वजनों को हिरासत में लिया गया है। 9वीं की छात्रा 28 मार्च को दोपहर खैरा बाजार से घर लौट रही थी। उसी बीच नहर के पास मौजूद तीन युवक उसे पकड़कर गेहूं के खेत में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो भी बनाया। दुष्कर्म के बाद तीनों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी हुई छात्रा ने स्वजनों को कुछ नहीं बताया। जब दुष्कर्मियों द्वारा वीडियो को वायरल किया गया तो पीडि़ता के सगे-संबंधी परेशान हो गए। वीडियो को खैरा पुलिस को भेजा गया। तीनों युवक खैरा के ही हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक होमगार्ड के जवान का पुत्र है।

दोषी छोड़े नहीं जाएंगे

थानेदार ने बताया कि जो दो आरोपी फरार हैं, वे जल्द अरेस्ट होंगे। सारण के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही। दोषी छोड़े नहीं जाएंगे।

Posted By: Inextlive