शादी में 20 लाख की ज्वेलरी पर साफ किया हाथ. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस कर रही जांच.


पटना (ब्यूरो)। राजधानी के रूपसपुर इलाके में एक शादी समारोह में बीस लाख रुपए चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। शातिर चोर ने वेटर बन कर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

बोरिंग रोड से गई थी बारातमिली जानकारी के अनुसार रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड मोड़ के पास स्थित न्यू ग्रीन हैरिटेज कम्यूनिटी हॉल में रविवार को बोरिंग रोड निवासी उपेंद्र कुमार सिंह के बेटे की बारात गई थी। शादी गोला रोड निवासी अरूण कुमार सिंह की बेटी के साथ होनी थी। लड़के वाले, लड़की के लिए ज्वेलरी लेकर आए थे। ट्रॉली हुई गायब
मिली जानकारी के अनुसार दूल्हे पक्ष की तरफ से दुल्हन पक्ष को मंडप में ज्वेलरी दे दी गई थी। इसके बाद सारे गहने को एक ट्रॉली बैग में रख कर कमरे में रख दिया गया। इसी क्रम में शातिर चोरों ने वेटर की वेश में गहनों की पूरी ट्रॉली पर ही हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हडकंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिस कमरे में ट्रॉली को रखा गया था वह दुल्हन का कमरा था। उस कमरे में दुल्हन की मां भी थी। शादी में तैयार होने के लिए दुल्हन दूसरे कमरे में चली गई। किसी सामान को देने के लिए दुल्हन की मां भी उसके पास चली गई। इस दौरान कमरा खुला हुआ था। इसी बीच शातिर चोर कमरे में घुसे और ट्रॉली को लेकर चलते बने। घटना रात दो बजे के करीब की बताई जा रही है।सीसीटीवी में दिखा संदिग्धघटना की जानकारी मिलते ही कम्यूनिटी हॉल के सीसीटीवी को खंगाला गया जिसमें एक संदिग्ध लोगों को पानी पिलाते हुए दिखा। सीसीटीवी में उसका लाइनर भी हॉल के गेट के पास खड़ा कैद हो गया। पुलिस मामले की एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

Posted By: Inextlive