ट्रैफिक चेक पोस्ट में तोडफ़ोड़ नेहरू पथ पर शेखपुरा मोड़ पाया नंबर 88 के पास की घटना

पटना (ब्यूरो)। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के नेहरू पथ पर स्थित शेखपुरा मोड़ पाया नंबर 88 के पास सोमवार की सुबह हाइवा ने साइकिल सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पति मामूली रूप से जख्मी हो गया। महिला की पहचान 34 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित भीड़ फ्लाइओवर के नीचे ट्रैफिक चेक पोस्ट पर तोडफ़ोड़ करने लगी। गुजर रही गाडिय़ों पर पत्थरबाजी भी हुई। पास में ही भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर बने स्वागत मंच पर भी तोडफ़ोड़ की गई। महिला का शव सड़क पर रख रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। शास्त्रीनगर थानेदार रमाशंकर ङ्क्षसह ने बताया कि महिला की मौके पर मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की पहचान की जा रही है।

हाइवा ने पीछे से मारी टक्कर, सड़क किनारे गिरा पति

सोनी और उनके पति दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करती थी। दोनों सगुना मोड़ स्थित किराए के कमरे में रहते हैं। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि सोनी पति के साथ साइकिल पर सवार होकर शेखपुरा स्थित ङ्क्षबद टोली मायके जाने के लिए निकली। 9 बजकर 45 मिनट बजे दोनों शेखपुरा मोड़ पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने साइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सोनी हाइवा के नीचे आ गई और पति सड़क के किनारे जा गिरा। दुर्घटना में सोनी देवी की मौत हो गई।

ट्रैफिक पुलिस पर हाइवा छोडऩे का आरोप

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सोनी का मायका है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि पास में ही ट्रैफिक चेक पोस्ट है और पुलिस मौके पर मौजूद थी। हाइसे के बाद हाइवा को पुलिस ने छोड़ दिया। नारेबाजी करते हुए ट्रैफिक चेक पोस्ट पर पथराव करने लगे। केबिन का शीशा तोड़ दिया।

तोडफ़ोड़ से अफरातफरी, एक लेन की जाम

आक्रोशित लोग शव को सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुछ गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। एक लेन जाम होने की वजह रूट को डाइवर्ट करना पड़ा। इस दौरान राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस दो घंटे तक लोगों का शांत कराने में जुटी रही। स्थिति को बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी मौके पर भेजा गया था।

Posted By: Inextlive