गांधी मैदान थाना क्षेत्र में पति को ढूंढने में मदद के नाम पर बचपन के दोस्त ने पीडि़ता के साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीडि़ता के बयान पर पुलिस दानिश और राजा नाम के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है. पीडि़ता बेगूसराय की रहने वाली है.

पटना ब्‍यूरो।

वह पति संग पटना सिटी स्थित अपने मामा के घर आई थी। इधर गांधी मैदान थानेदार ने बताया कि पीडि़ता द्वारा बस इतना बताया गया कि गांधी मैदान के आसपास घटना को अंजाम दिया गया। घटनास्थल का पता लगाया जा रहा है। दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।

होटल में किया दुष्कर्म


पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 19 मई को पति संग पटना सिटी आई थी। 20 मई को पटना सिटी स्थित मामा के घर उसके पति ने कहा कि कुछ देर में बाहर से आता हूं। उसे लगा कि वह उसे छोड़कर चला गया है। फोन करने पर पता चला कि वह गांधी मैदान की तरफ है। वह उनकी खोज में गांधी मैदान की तरफ जाने के लिए सड़क किनारे आटो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसके दोनों दोस्त मिल गए। उसने उन्हें पूरी बात बताई। तब दोनों दोस्तों ने पति को ढूंढने में मदद के नाम पर उसे आटो से गांधी मैदान की तरफ लेकर आए। एक दोस्त आटो में बैठा रहा और दूसरा महिला को साथ लेकर एक कमरे में गया। वहां उसके साथ गलत किया और मारपीट करने लगा। मारपीट से वह बेहोश हो गई। होश आने पर पीडि़ता उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपित उसे धमकी दिए थे कि इस बात की जानकारी किसी हो हुई तो वह उसके पति को बता देंगे। पुलिस उसे उपचार के लिए पीएमसीएच ले गई। इसके बाद उसने दुष्कर्म की बात बताई। पुलिस दोनों आरोपितों और घटनास्थल के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Posted By: Inextlive