- 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया राजधानी का अधिकतम तापमान

- 06 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा डेहरी

PATNA :

मौसम के मिजाज में अभी कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। बीते 24 घंटे के दौरान मध्य बिहार में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। रविवार की सुबह कोहरे के बाद धूप निकली। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। दोपहर में धूप निकलेगी, लेकिन सुबह-शाम लोगों को ठंड सताएगी। बीते 24 घंटे के दौरान बिहार के गया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर में घना कोहरा और पटना व भागलपुर में मध्यम स्तर के कोहरा छाया रहा। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। वहीं, डेहरी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। डेहरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं दिखेगा। लेकिन आने वाले दिनों में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। बीते 24 घंटों में उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली बर्फीली हवा का प्रवाह बढ़ेगा और विजिबिलिटी में तेजी से सुधार आएगा। मौसम विभाग ने कोहरे की स्थिति को देखते हुए 27 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्णिया व भागलपुर में अधिकतम पारा सामान्य से छह डिग्री तक नीचे रहा और कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 जनवरी को राज्य के अधिकतर भाग में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 20.4 11.2

गया 22.1 10

भागलपुर 17.4 11.1

पूíणया 17 11.9

Posted By: Inextlive