PATNA: साइकिल रैली जैसे ही गर्दनीबाग स्थित पटना हाई स्कूल ग्राउंड पहुंची वहां मौजूद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कला संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री शिवचन्द्र राम ने साइकिल थाम ली. मंत्रीजी ने ग्राउंड का चक्कर लगाकर सबको अचंभित कर दिए. उन्होंने साइकिल चलाकर हेल्थ और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. मंत्री की साइक्लिंग देख लोगों में भी जोश आ गया और ग्राउंड में ही बच्चे फिर साइक्लिंग करने लगे.

 

 

दीवानों ने कहा-THANK YOU INEXT

मंत्री शिवचन्द्र राम ने आई नेक्स्ट के मंच से वर्ष 2016 में बिहार में रणजी और आईपीएल मैच करवाने का एलान किया। उन्होंने यहां के बेटा व बेटी का दूसरे राज्यों से खेलने पर चिंता जताते हुए कहा कि बिहार जिस तरीके से क्रिकेट में आगे बढ़ता जा रहा है, उसे देखते हुए बीसीसीआई को यहां क्रिकेट के आयोजन को मान्यता देना चाहिए। उन्होंने आई नेक्स्ट की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह का प्रोग्राम सिर्फ उत्साहित नहीं करता, बल्कि अच्छा पैगाम भी देता है। उन्होंने कहा कि साइकिल ही हमारे जीवन का आधार है। आई नेक्स्ट की ओर से साइकिल के माध्यम से जो पैगाम देने का काम किया गया, वो प्रमण्डल से जिले तक जाएगा।

 

गिफ्ट पाकर खिलखिलाए चेहरे

रैली खत्म होने के बाद सबको लकी ड्रा का वेट था। यहां तक कि पार्टिसिपेंट्स को रिफ्रेशमेंट बांटा जा रहा था, उसके बावजूद उनका सारा ध्यान ड्रॉ पर था। कला, संस्कृति व युवा, मंत्री शिवचन्द्र राम, दैनिक जागरण पटना के जीएम एसएन पाठक, बिहार के सर्कुलेशन हेड देवेन्द्र सिंह, आई नेक्स्ट के संपादकीय प्रभारी अश्विनी पांडेय ने पार्टिसिपेंट्स को लकी ड्रॉ के जरिए प्राइज बांटे। मंच संचालन दैनिक जागरण के ब्रांड मैनेजर मनोज पांडेय ने किया। मौके पर दैनिक जागरण के डिप्टी मैनेजर केसी मिश्रा, आई नेक्स्ट के मार्केटिंग मैनेजर प्रसून कुमार, आरआरडी हेड राहुल राणा और ब्रांड के असिस्टिेंट मैनेजर प्रदीप कुमार भी उपस्थित थे।

 

इनकी मदद से आयोजन सफल

आई नेक्स्ट बाइकॉथन में हमारे स्पॉन्सर्स की मौजूदगी भी सहयोगपूर्ण रही। मुख्य प्रायोजक अंशुल होम्स थे। बेवरेज पार्टनर स्वास्तिक स्टार मार्केटिंग एंड सर्विसेस प्रा.लि। के मनीष कुमार गौरव थे। इसके अलावा महावीर टीएमटी सरिया के राजेश कमलिया, अनमोल बिस्किट के अनविन मोटानी की ओर से रिफ्रेसमेंट, श्री धोलीसती टेक्सटाइल्स लि., खेतान मार्केट पटना व रामबाग पटना सिटी के मनोज सराफ व निशांत सराफ की ओर से वीआईपी रिफ्रेसमेंट और एलीट इंस्टीट्यूट के अमरदीप झा गौतम की ओर से गिफ्ट का सहयोग मिला। मारवाड़ी युवा मंच, पटना सिटी शाखा से संजीव देवड़ा और राजकुमार गोयनका ने एंबुलेंस की व्यवस्था की। पटना सिविल सर्जन गिरेन्द्र शेखर सिंह की ओर से 108 नम्बर की दो एम्बुलेंस की सुविधाएं दी गई। साथ ही रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल पाटलिपुत्र ने भी एंबुलेंस का सहयोग दिया। साइकिल रैली में पुलिस-प्रशासन का भी काफी सहयोग मिला। ट्रैपिक एसपी के निर्देश पर जवानों ने सुबह उठ कर ट्रैफिक को बखूबी कंट्रोल किया।

 

रिफ्रेशमेंट पा खिल गए चेहरे 

रैली के ग्राउंड पहुंचने पर बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान बच्चों ने जमकर रिफ्रेशमेंट का लुत्फ उठाया। सबने आई नेक्स्ट को इसके लिए सराहा भी।

 

मंत्री ने दिखाई निष्पक्षता

आई नेक्स्ट बाइकॉथन सीजन-7 में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। इसमें दो लोगों को साइकिल दी गई और आठ लोगों को कांसलेशन प्राइज दिया गया। लकी ड्रॉ मंत्री शिवचंद्र राम ने निकाला। उन्होंने ड्रॉ के दौरान पूरी निष्पक्षता बरती और खुद माइक लेकर सबसे बॉक्स में कूपन डालने की अपील करते दिखे। बाद में जब सबने हां किया तब मंत्री ने ड्रॉ निकाला और प्राइज दिया।

 

कांसलेशन प्राइज विजेता

लकी ड्रॉ सेगमेंट में कुल आठ प्रतिभागियों को कांसलेशन प्राइज दिया गया। विजेता सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच कभी भी आकर अपना प्राइज ले सकते हैं। उन्हें प्राइज लेने पाटलिपुत्र इंडस्ट्र्रियल  एरिया स्थित आई नेक्स्ट दफ्तर आना होगा। प्राइज के लिए एक पहचान पत्र और रजिस्ट्रेशन स्लीप लाना अनिवार्य है। लकी ड्रॉ विनर को एक खूबसूरत टीशर्ट दिया जाएगा. 

ये है लकी ड्रॉ विनर की लिस्ट

 

रजिस्ट्रेशन नंबर       नाम 

 

053737   तुषार राज 024328   अंकित गुप्ता 053553 पिं्रस मौर्या 053979      मनीष कुमार028045      उज्ज्वल सिंह053771     नंदन कुमार 024324   सूरज कुमार 053681      शुभम कुमार 

 

साइकिल विजेता

1. आनंद प्रकाश : 14 वर्षीय आनंद (कूपन नं 053680) को साइकिल प्राइज के रूप में मिला। उन्होंने प्राइज पर खुशी जताई। साथ ही हर साल बाइकॉथन पर शामिल होने का वादा किया।

 

2. राजेश कुमार नंदन: 43 वर्षीय ऊर्जावान राजेश कुमार नंदन (कूपन नं 053972) को साइकिल प्राइज के रूप में मिला।  पुरस्कार पाकर वे मंच पर उछल उठे।

 

आई नेक्स्ट का इस तरह का कार्यक्रम सिर्फ पटना में ही नहीं, बल्कि गांवों में भी होना चाहिए। यह इतना अच्छा कार्यक्रम है, कि इससे ग्राउंड लेवल के लोग भी जुड़ेंगे। हम इसके लिए आई नेक्स्ट और उसकी टीम को धन्यवाद देते हैं।

- शिवचन्द्र राम, मंत्री, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग

 

पटना के लिए साइकिल चलाएंगे और पटना को पॉल्यूशन फ्री बनाएंगे। अगर भारत को आगे ले जाना है तो यूथ की एनर्जी को चेनेलाइज करना होगा। आई नेक्स्ट का यह कार्यक्रम काफी सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में जागरुकता आती है. 

- संजय कुमार अग्रवाल, 

 

सुबह-सुबह युवाओं में साइकिल के प्रति उत्साह देख आश्चर्यच हुआ। युवाओं में बाइकॉथन का गजब का क्रेज है। हर किसी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए। यह हेल्थ, फन और इंवायरमेंट तीनों के लिए जरूरी है। आई नेक्स्ट के इस सफल प्रयास के लिए पूरी टीम को बधाई. 

-राहुल कुमार, सीएमडी, अंशुल होम प्राइवेट लिमिटेड

 

साइक्लिंग मैंने भी खूब की है। जब भी मौका मिलता है तो करता हूं। इससे बेहतर एक्सरसाइज है ही नहीं। बाइकॉथन साइक्लिंग को लेकर लोगों में जागरुकता ला रहा है। आई नेक्स्ट की यह अच्छी पहल है। पर्यावरण संरक्षण और हेल्दी लाइफ के लिए जरूर साइक्लिंग करें. 

-राजेश कमलिया, ऑनर, महावीर टीएमटी सरिया

 

इसे एक बेहतरीन इनीसिएटिव कह सकते हैं। आई नेक्स्ट की यह पहल प्रेरणादायी है। बाइकॉथन से बच्चों व युवाओं को सबक लेना चाहिए। साइक्लिंग हर किसी के लिए अच्छी है। इससे हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है. 

-अभिराम झा, पिं्रसिपल, पटना हाई स्कूल, गर्दनीबाग

 

हमें हर साल इस इवेंट का इंतजार रहता है। हमें ही नहीं पटना को बाइकॉथन का इंतजार रहता है। यूथ में यह काफी लोकप्रिय भी हो चुका है। आज जब लोग साइकिल चलाना नहीें चाहते वैसे में साइक्लिंग से पर्यावरण संरक्षण का मैसेज देना और उसके महत्व को बताना सराहनीय कदम है। आई नेक्स्ट का यह सफल प्रयास है। इस शानदार इवेंट में मैं हर साल पार्टिसिपेट करूंगा. 

-अजीत शुक्ला, एकेडमिक हेड, साइबोटेक कैंपस

 

पटनाइट्स में बाइकॉथन रच-बस गया है। हर साल लोगों को इसका इंतजार रहता है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस एक कोशिश ने बहुतों को मोटिवेट किया है। एक दिन के इस इवेंट ने कई लोगों को प्रेरणा दी है। सार्थक प्रयास के लिए साधुवाद. 

-अमरदीप झा गौतम, डायरेक्टर, एलीट इंस्टीच्यूट

 

ऐसे इवेंट से पर्यावरण को बचाने, क्लीन एनर्जी का इस्तेमाल करने का मैसेज मिलता है। सभी के लिए एक नई ऊर्जा भर देता है. 

- डॉ। कौशल किशोर सिंह, सेक्रेटरी साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार

 

डीएम सन 1972 से साइकिल चला रहा हूं। आई नेक्स्ट की इस बाइकॉथन रैली का हमें साल भर से इंतजार था। बाइकॉथन की जानकारी 2012 में एफबी से मिली। उस दिन से इस रैली का हमें इंतजार रहता है।

- अखिलेश्वर ठाकुर, रिटायर्ड डीएसपी

 

इस तरह के आयोजन से युवाओं के अंदर एक  नया उत्साह उत्पन्न होता है। साइकिल चलाने से बीमारियां दूर होती है। महीने में एक दिन अगर सब लोग साइकिल से चलें तो शहर का वातावरण काफी अच्छा हो सकता है।

- एवान अशरफ, उम्र 13 साल

 

पॉल्यूशन बढ़ रहा है। कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अगर समय रहते किसी ने इस बारे में नहीं सोचा तो आने वाले समय में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए।

- दीपक राज, उम्र 11 साल

 

साइकिल हेल्थ के लिए काफी लाभदायक है। मैं आई नेक्सट के इस इवेंट के माध्यम से जनता से अपील करता हूं की वो भी साइकिल चलाकर फिट रहें। साथ ही राजधानी को प्रदूषण से मुक्त रखें।

- शमरेन्द्र प्रताप सिंह, उम्र 15 साल

 

आई नेक्स्ट की ओर से चलाए गए इस इवेंट से हम जैसे स्टूडेंट्स को काफी कुछ सीखने को मिलता है। साइक्लिंग से एक तो शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं पॉल्यूशन भी नहीं होता।

- स्वाती सागर, उम्र 16 साल

 

वर्तमान में यूथ को जागरूक करने की आवश्यकता है। क्योंकि साइकिल का ट्रेंड अब कम होता जा रहा हैं। मैं खुद फिट रहने के लिए साइक्लिंग करती हूं। यह इवेंट पटना में लोगों को साइकिलिंग करने के लिए प्रेरणा दे रही है।

- गीता कुमारी, बिनोवा हाई स्कूल, सीडीए कॉलोनी

 

मैं व्यक्तिगत रूप से भी लोगों को साइकिल चलाने के लिए आग्रह करूंगी। एक घंटे साइक्लिंग करने से 24 घंटे के व्यायाम का लाभ हमें मिलता है।

- लवली कुमारी, उम्र 20 साल

 

आई नेक्स्ट का यह इवेंट शानदार है। मैंने साइक्लिंग का इतना बड़ा सैलाब कभी नहीं देखा। आज के दौर में पर्यावरण और हेल्थ दोनों अहम है। साइक्लिंग से दोनों विषयों में सुधार हो सकता है।

- Žयूटी कुमारी, बिनोवा हाई स्कूल, सीडीए कॉलोनी

 

साइकिल रैली का हिस्सा बन बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। इस रैली के माध्यम से मुझे एक अच्छी सुबह का स्वागत करने का अवसर मिला। मुझ जैसे  दिव्यांग  को देखकर हर किसी को इससे प्रेरणा मिलेगी।  सब लोग साइक्लिंग करें।

- मुन्ना जी, राजवंशी नगर

 

रैली में भाग लेने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी। ये इवेंट फिटनेस के लिए एक शानदार आगाज है। ऐसे इवेंट होने चाहिए और उसमें मुझ जैसी महिलाओं की भी भागीदारी होनी चाहिए।

- किरण कुमारी, आनंदपुरी

Posted By: Inextlive