दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको बिल गेट्स के वो पांच फॉर्मूले बताने जा रहे हैं जो आपको सफल बना सकते हैं।


कानपुर। आज यानी कि 28 अक्टूबर को मशहूर बिजनेसमैन बिल गेट्स अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के मुताबिक, बिल गेट्स एक ऐसा नाम है जिससे हर कोई वाकिफ है। गेट्स ने ही दुनिया में कंप्यूटर तकनीक का ऐसा आयाम पेश किया जिसका इस्तेमाल आज हम सब कर रहे हैं। इसका नाम 'विंडो' है। बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर, 1955 को अमेरिका के वाशिंगटन में हुआ था। बता दें कि वह लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे हैं। उन्होंने सिर्फ सफलता ही हासिल नहीं की, बल्कि दुनिया में इंसानियत का भी एक मिसाल कायम किया। आज उनके इस जन्मदिन के मौके पर हम आपको बिल गेट्स के वो पांच फॉर्मूले बताने जा रहे हैं, जो आपको सफल बना सकते हैं।गरीब पैदा होना नहीं है गलती


बिल गेट्स ने एक बार कहा था, 'अगर आप गरीब पैदा होते हैं तो यह आपकी गलती नहीं है लेकिन आप गरीब ही मर जाते हैं तो ये आपकी गलती है।' उसके पास ऐसा कहने का एक वैध कारण है और शायद हर कोई इससे सहमत होगा। बता दें कि बिल गेट्स ने साल 1975 में अपने एक अन्य साथी पॉल एलेन के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की नींव रखी थी। आज माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी में से एक है।जानकारी करना चाहिए साझाबिल गेट्स पढ़ने में काफी समय व्यतीत करते हैं। चाहे वह ऑफिस, घर या सड़क पर हों, उसके पास हमेशा ऐसी किताबों का ढेर होता है, जिन्हें वह पढ़ने के लिए तैयार रहते हैं।जब वह बच्चे थे तब उन्होंने ढेरों सपने देखे थे। पढ़ने को लेकर वह कहते हैं कि इसका एक बड़ा कारण यह है कि उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। एक बार उन्होंने कहा था कि शक्ति जानकारी से नहीं आती है बल्कि उन जानकारियों को दूसरे से साझा करने से आती है।धैर्य सफलता का एक प्रमुख तत्व ऐसा कहते हैं कि सफलता लोगों को अभिमानी और स्वार्थी बनाती है, लेकिन बिल गेट्स के साथ ऐसा नहीं है। गेट्स का मानना है कि यह स्मार्ट लोगों को यह कहकर गलत रास्ते पर ले जाता है कि वे हार नहीं सकते। जबकि वह लोगों को सफलता का जश्न मनाने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं, वह यह भी चाहते हैं कि उन्हें विफलता के महत्व को भी समझना चाहिए। एक बार उन्होंने कहा था कि धैर्य सफलता का एक प्रमुख तत्व है। एक दिन भी नहीं ली  छुट्टी

बिल गेट्स के बारे में कहा जाता है कि वह बचपन में अपनी परीक्षा के दौरान कुछ विषयों में फेल हो गए लेकिन उनका दोस्त सभी में पास हो गया। अब, उनका दोस्त Microsoft में एक इंजीनियर है और गेट्स मालिक है। कड़ी मेहनत और लगन से वह आज इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। गेट्स ने यह भी संकेत दिया कि जब वह बिस साल के थे, तब उन्होंने काम में एक दिन भी छुट्टी नहीं ली। उदारता के लिए काफी मशहूर हैं बिल गेट्सबिल गेट्स दुनिया में अपनी उदारता के लिए काफी मशहूर हैं। वह अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा गरीबों की मदद करने और दुनिया को बेहतर बनाने में दान करते हैं।उनका मानना है कि प्रभावी परोपकार के लिए बहुत समय और रचनात्मकता की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह जैसे व्यवसाय के लिए ध्यान और कौशल की आवश्यकता होती है। एक बार उन्होंने कहा था, 'सबसे अद्भुत परोपकारी लोग ऐसे होते हैं जो वास्तव में एक महत्वपूर्ण बलिदान करते हैं।'

Posted By: Mukul Kumar