- कबाडि़यों के जरिए हॉस्पिटल संचालक कर रहे खेल

BAREILLY:

बायो मेडिकल वेस्ट को प्रॉपर डिस्पोज न कर हॉस्पिटल संचालकों ने इसको आमदनी का एक जरिया बना लिया है। इनका यह खेल शहर के कबाडि़यों के सहयोग से खूब फल फूल रहा है। हॉस्पिटल से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट शहर ही सीमित नहीं हैं। बल्कि, यह दिल्ली व हरियाणा बॉर्डर तक पहुंच रहा है। इस बात का खुलासा खुद कबाडि़यों ने की है। जिसके बातचीत का अंश भी आई नेक्स्ट के पास मौजूद हैं। बायो मेडिकल वेस्ट के इस खेल में हॉस्पिटल संचालक हर महीने लाखों रुपए का बटोर रहे हैं।

शहर से बाहर तक चल रहा खेल

श्यामगंज से डेलापीर चौराहे तक दस से भी अधिक कबाड़ी अपना डेरा जमाए हुए हैं। यह लोगों के घरों से निकलने वाला कबाड़ तो लेते ही है। साथ ही हॉस्पिटल से निकले बायो मेडिकल वेस्ट भी कलेक्ट कर रहे हैं। इन कबाडि़यों के यहां इस रूट्स पर स्थिति सभी हॉस्पिटल का बायो मेडिकल वेस्ट जा रहा है। कबाडि़यों से होते हुए बायो मेडिकल वेस्ट श्यामगंज के बड़े ठेकेदारों के यहां पहुंचता है। फिर यहां से इसे दिल्ली और हरियाणा बॉर्डर पर भेज दिया जाता है।

हॉस्पिटल ने बनाया आमदनी का जरिया

शहर के मैक्सिमम हॉस्पिटल ने बायो मेडिकल वेस्ट को कमाई का एक जरिया बना लिया है। भोजीपुरा रोड स्थित एक नामचीन हॉस्पिटल बायो मेडिकल वेस्ट कबाडि़यों को बेच कर हर महीने डेढ़ लाख रूपए तक आमदनी कर रहा है। फिर, इस आमदनी से हॉस्पिटल के स्टॉफ को सैलरी देने का काम करता है। इसी तरह से बाकी हॉस्पिटल भी शहर को बीमार कर अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं।

हॉस्पिटल किस रेट में बेंच रहे बायो मेडिकल वेस्ट

- 30 रूपए प्रति केजी प्लॉस्टिक की बोतल।

- 2 रूपए प्रति केजी कांच की बोतल।

- 15 रूपए प्रति केजी सीरिंज।

Posted By: Inextlive