JAMSHEDPUR/ SARAIKELA/ CHAIBASA: कोल्हान के विभिन्न सामाजिक संगठनों व संस्थानों ने धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने भगवान बिरसा की प्रतिमा का फूल चढ़ाए और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. डीसी और एसएसपी न

JAMSHEDPUR/ SARAIKELA/ CHAIBASA:

कोल्हान के विभिन्न सामाजिक संगठनों व संस्थानों ने धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने भगवान बिरसा की प्रतिमा का फूल चढ़ाए और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

डीसी और एसएसपी ने किया माल्यार्पण

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर ईस्ट सिंहभूम के डीसी रविशंकर शुक्ला और एसएसपी एम तमिल वाणन ने बिरसानगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। एसएसपी ने धरती आबा को नमन करते हुए कहा कि हम सभी के लिए इनका जीवन प्रेरणास्त्रोत है कि कैसे उन्होंने अपने अदम्य साहस के बल पर अंग्रेजों से लोहा लिया था।

भगवान बिरसा का शहादत दिवस मनाया

धरती आबा बिरसा मुंडा को 120वें शहादत दिवस के मौके पर मंगलवार को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। बिरसानगर के संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर सुबह सात बजे बिरसा सेवा दल पंचायत समिति के अध्यक्ष मनोज लकड़ा के नेतृत्व में सबसे पहले श्रद्धांजलि दी गई। लॉकडाउन के कारण शहादत दिवस के मौके पर किसी प्रकार का कोई कार्यक्त्रम आयोजित नहीं किया गया। इस अवसर पर बिरसा सेवादल पंचायत समिति ने हेमंत सोरेन सरकार से धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू गांव को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग की। समिति ने कहा कि उलीहातू गांव में विकास कार्य चलाकर पर्यटकों को आकर्षित करें। इससे देश दुनिया के लोगों को बिरसा मुंडा से संबंधित वास्तविक जानकारी मिलेगी वहीं ग्रामीणों को रोजगार भी मुहैया होगा। इसके साथ ही बिरसा मुंडा के नाम पर योजनाएं शुरू करने की मांग की गई। इस अवसर पर बिरसा सेवा दल के जयसिंह मुंडा, छोटू लोहार, किंग कुजूर, तापस करमाकर, जोगेंद्र बिरौली, अब्दुल शकूर, गौतम घोष, रविदास छुटकू, मुकेश मुखी, सुकेश मुखी, ललित खालको, सीनू राव, रॉकी कुमार मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि

केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास में मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनके तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान बिरसा के जन्म स्थली का जन प्रतिनिधि होना गर्व की अनुभूती कराता है। भगवान बिरसा ने अपने पूरे जीवन को धरती की सेवा में लगा दिया। श्री मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा ने 25 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के खिलाफ लडाई लड़ कर उन्होंने शहीद होने का गौरव प्राप्त किया। उनके साहस, समर्पण और बलिदान प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करता रहेगा। अपनी जीवन के देश की आजादी की लड़ाई में खपाने वाले भगवान बिरसा की जीतनी भी चर्चा की जाये, वह कम है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है कि कैसे उन्होंने अपने अदम्य साहस के बल पर अंग्रेजों से लोहा लिया था। श्री मुंडा ने कहा कि हर साल भगवान बिरसा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देने के लिये उनके शहादत स्थल पर जाते है, परंतु वैश्विक महामारा कोरोना के कारण हुए लॉक डाउन के कारण दिल्ली में ही श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है।

नपं अध्यक्षा ने दी भगवान बिरसा को किया याद

नगर अध्यक्ष मीनाक्षी पट्टनायक ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष ने कहा कि धरती आबा बिरसा की शहादत आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा के समान है। उन्होंने कुशल नेतृत्व क्षमता और ²ढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत उस समय के ताकतवर सामंतों और अग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया। उन्होंने कहा भगवान बिरसा के सपनो को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, वार्ड पार्षद मीरा बारीक, सुजाता मोहंती, रीता दुबे, बद्री दारोगा व दुखु साहू समेत अन्य उपस्थित थे।

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर चढ़ाये पुष्प

चें¨जग इंडिया फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाया गया। छोटा नीमडीह बिरसा चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप कटियार उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान छेड़ा और झारखंड की जनजातीय समुदाय को एकत्रित कर जन जागरण किया और अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ी। साथी धर्म परिवर्तन कराने वाले समुदाय के खिलाफ भी उन्होंने आंदोलन छेड़ा और अपने समाज को धर्म परिवर्तन करने से रोका। साथ ही अपने समाज को जागरूक किया। कार्यक्रम में अनंत शयनम, अक्षय खत्री, ¨पटू प्रसाद, आलोक झा, दिलीप साव, अभिषेक ठाकुर, राकेश पोद्दार, अमित राम, जीतू मुंडा, राहुल कारवां, वीर विश्वकर्मा, संतोष महतो आदि उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive