--राज्यपाल व सीएम ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रांची : बिरसा मुंडा की 144वीं जयंती पर शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर सीएम ने बिरसा मुंडा के बलिदानों को याद किया और उनके आदर्शो को पूरा करने की बात कही। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भी बिरसा मुंडा के आदर्शो को याद कर उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देने की बात कही। सीएम ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। मौके पर उपस्थित मुख्य सचिव डीके तिवारी ने कहा कि लोगों को बिरसा मुंडा के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शो पर चलना चाहिए। इस अवसर पर नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय समेत कई उपस्थित थे।

------

संपूर्ण झारखंड के लिए धरती आबा ने दी कुर्बानियां : हेमंत

बिरसा जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन भी बिरसा समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने बिरसा मुंडा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि हम सभी बिरसा मुंडा के जयंती दिवस की याद में एकत्रित हुए हैं। फिर से इस दिन की याद को ताजा करने के लिए एकत्रित हुए हैं। धरती आबा ने इस राज्य के लिए, संपूर्ण झारखंड के लिए कुर्बानियां दी हैं। इस अवसर पर डॉ। महुआ माजी, सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडे समेत कई उपस्थित थे।

--------

उलगुलान के क्रांतिकारी वीर सपूत थे बिरसा मुंडा

बिरसा मुंडा की जयंती पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व समाधि स्थल भूमि दानकर्ता आदित्य विक्रम जायसवाल ने बिरसा समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि बिरसा मुंडा एक महान योद्धा व झारखंड उलगुलान के क्रांतिकारी वीर सपूत थे। आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि बिरसा मुंडा का सपना था, झारखंडवासियों का समाज शोषण मुक्त हो। इस अवसर पर मुंजी सिंह, आसिफ, जय सिंह, शमशेर आलम, फारूख, सुमित साहु, संजू, आर्य, बेनी सिंह, कृष्णा सहाय, अनिल सिंह, खलील, अंशुमाला टोप्पो, हिमांशु, राजू राम, गौरव, आशुतोष, राजीव, प्रेम, सोनू, अमरजीत समेत कई उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive