पेंडिंग केस

माह जन्म मौत

-जनवरी -100 -89

-फरवरी -158 -72

-मार्च -178 76

-अप्रैल -150 -62

-मई -165 -78

-जून -144 -55

-जुलाई -105 -68

====================

केस-1 : 3 माह पहले किया अप्लाई

मढ़ीनाथ निवासी प्रमोद सिंह ने तीन महीने पहले बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। लेकिन, अभी तक उन्हें सर्टिफिकेट नहीं मिला। वह कई बार नगर निगम के चक्कर लगा चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम सर्टिफिकेट को लेकर कोई सही इंफॉर्मेसन नहीं दे रहा है।

=============

केस-2 : नहीं मिला बर्थ सर्टिफिकेट

शांति विहार निवासी अमित सिंह भी एक महीने से नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। अमित का कहना है कि उन्होंने दो महीने पहले सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। लेकिन, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान होकर उन्होंने नगर निगम ही जाना छोड़ दिया है।

केस-3 : इंश्योरेंस क्लेम अटका

कशहर की बीडीए कॉलोनी निवासी मुनेन्द्र ने चार माह पहले पिता के डेथ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। लेकिन सर्टिफिकेट आज तक जारी नहीं मिला। इस वजह से उन्हें इंश्योरेंस का क्लेम नहीं मिल रहा है। कई बार नगर निगम के चक्कर भी लगाए, लेकिन सही जानकारी मिल सकी

-----------

- नगर निगम के चक्कर काट-काट कर बरेलियंस हो चुके हैं परेशान, कर चुके हैं कई शिकायतें

- सर्टिफिकेट के लिए 15 दिन का टाइम है फिक्स, वेरीफिकेशन न होने के चलते नहीं हो रहे जारी

बरेली। डेथ और बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बरेलियंस को नगर निगम से छह महीने से सिर्फ डेट पर डेट मिल रही है। पर सर्टिफिकेट नहीं। नगर निगम के चक्कर काट-काटकर लोग परेशान हो चुके हैं। इन सर्टिफिकेट के कुल 1400 मामले नगर निगम में पेंडिंग हैं। यह हाल तब है, जब सर्टिफिकेट बनवाने की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन हो चुकी है, लेकिन अफसर इस सिस्टम को ध्वस्त करने में जुटे हैं। आवेदकों का कहना है कि उनका अब ऑनलाइन सिस्टम से भी भरोसा उठने लगा है। अप्लाई करने के बाद बर्थ या डेथ सर्टिफिकेट जारी करने के लिए 15 दिन का टाइम फिक्स है।

इस कारण हो रही देरी

बर्थ एंड डेथ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को उसकी जांच दी जाती है। लोगों का कहना है कि लेखपाल खुद तो जांच के लिए नहीं आते हैं। किसी दूसरे व्यक्ति को सर्वे के लिए मौके पर भेज देते हैं। सर्वे के दौरान वह व्यक्ति आवेदक से ही रुपए की डिमांड कर देता है। कई बार तो आते ही नहीं हैं। ऐसे में सर्टिफिकेट जारी होने में देरी हो रही है।

===================

- जो भी आवेदक ऑनलाइन सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करता है, उसके लिए ऑफिस से देरी नहीं हो रही है। हम समय से सर्टिफिकेट जारी करने की कोशिश करते हैं। वेरीफिकेशन में देरी होने के कारण समय लग जाता है।

ईश शक्ति सिंह, अपर नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive