RANCHI: सतगुरु नानक परगट्या, मिटी धुंध जग चानण होया, मेरा प्यारा प्रीतम सतगुरु रखवालाशबद गायन के ये बोल सोमवार को राजधानी की सड़कों पर गूंज रहे थे। मौका था प्रकाश पर्व के आगमन का। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से रातू रोड के कृष्णा नगर कॉलोनी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस के रास्ते साध संगत ने शबद गायन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रास्ते भर लोग पैदल शबद गायन करते चल रहे थे। फूल माला और पताकाओं से सुसज्जित वैन में सवार ग्रंथी की ओर से शबद गायन व गुरु पर्व की महिमा का बखान किया जा रहा था। इसका संचालन मनीष मिढा ने किया। सत्संग सभा के सचिव रामकृष्ण मिढा ने समूह साध संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी है। विशेष दीवान में राधा कृष्ण मंदिर कमिटी, शिव श्रृंगार समिति, बहावलपुरी पंजाबी हिन्दी समाज और गुरु नानक सेवक जत्था के तमाम लोगों ने सहयोग किया।

इन रास्तों से गुजरा नगर कीर्तन

श्रीकृष्णानगर कॉलोनी रातू, स्व किशोरी सिंह यादव चौक, महावीर चौक, गांधी चौक, मेन रोड, डेली मार्केट, चर्च कांप्लेक्स, रोस्पा टावर, लाला लाजपत राय चौक, पीपी कंपाउंड से नगर कीर्तन करते हुए शोभायात्रा गुजरी।

मेधावी छात्रों का सम्मान

गुरुनानक जयंती समारोह के मौके पर गुरु नानक बाल मंदिर के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। नर्सरी क्लास की वर्षा गोस्वामी, केजी की अनुष्का तिर्की, प्रेप की अनुष्का कुजूर, क्लास एक के आर्यन कुमार, क्लास टू के अनूप कुमार शाह, थ्री की आरती यादव, फोर्थ की अन्नू महतो, फिफ्थ की साक्षी कुमारी, सिक्स के शुभम कुमार सम्मानित किए गए।

गुरुद्वारा मैदान में सजा विशेष दीवान

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से गुरु नानक देव जी महाराज के भ्ब्7वें प्रकाश पर्व के मौके पर विशेष दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा मैदान में कार्यक्रम सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चला। महिला सत्संग सभा के शबद गायन से दीवान की शुरुआत हुई। गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, बबली दुआ, रेशु गिरधर, नीता मिढा, इंदू पपनेजा आदि महिलाओं ने सतगुरु नानक परगट्या, मिट्टी धुंध जग चानन होआशबद गायन की।

शबद गायन से भक्त हुए निहाल

श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड के हजुरी रागी जत्था भाई प्रभजिंदर सिंह ने मेरा प्यारा प्रीतम सतगुरु रखवाला, स्थानीय रागी जत्था भाई भरपूर सिंह व उनके साथियों ने अवल अल्लाह नूर उपाया, भाई साहब अमरजीत सिंह पटियालावाले ने सच्ची तेरी सिफत सच्ची सलाह सच्ची तेरी कुदरत सच्चे पातशाह शबद गायन पेश किया। रातू रोड गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जेवेंदर सिंह ने कथावाचन में नानक देव की जीवनी पर प्रकाश डाला। भाई साहिब भाई श्री गुरुशरण सिंह जी लुधियाना वाले ने शबद गायन कर भक्तों को निहाल किया।

क्0 हजार लोगों ने पाया लंगर का प्रसाद

मौके पर आनंद साहिब का पाठ हुआ, अरदास, हुक्मनामा पढ़ा गया और प्रसाद वितरण हुए। दोपहर एक बजे से गुरु का अटूट लंगर चलाया गया। इसमें दस हजार से भी अधिक लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, आइपीएस अधिकारी एमएस भाटिया, वार्ड पार्षद सुनीता देवी को सरोपा(शॉल)भेंट कर सम्मानित किया गया।

अर्जुन मुंडा ने दी प्रकाश पर्व की बधाई

विशेष दीवान में अर्जुन मुंडा, मंत्री सीपी सिंह, सांसद रामटहल चौधरी, आइपीएस अधिकारी एमएस भाटिया, वार्ड काउंसलर सुनीता देवी, गुरुनानक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ मनोहर लाल सहित तमाम लोग शामिल हुए। सभी ने झारखंड के तमाम लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई दी है।

Posted By: Inextlive