पर्यावरण संरक्षण के लिए 12 साल से काम कर रहे सोशल वर्कर पीपी सिंह। बर्थडे पर लगवाते हैं लोगों से पौधे खुद इतने लगाए पौधे कि बना लिया गार्डन


'बर्थडे गार्डन' से बरेलियंस को अवेयर कर बर्थडे बना रहे यादगारबर्थडे गार्डन में पेड़36 बीघा जमीन में गार्डन2000 के करीब हैं पेड़160 के करीब आम के280 - अमरूद के220 आंवला के10 नींबू के700 बेल के450 सागौन के500 करौंदा के-----------


बरेली (ब्यूरो)।
पेड़ लगाना कितना जरूरी है, यह शायद हम अभी तक नहीं जान पाए हैं। तभी अवेयरनेस की जरूरत पड़ रही है। लेकिन हमारे समाज में कई लोग ऐसे भी हैं जो पेड़ों की वैल्यू को बखूबी समझते हैं और लोगों को भी समझाते हैं यानि की अवेयर करते हैं। इन्हीं में से एक हैं सोशल वर्कर पीपी सिंह। पेशे से बिल्डिंग डिजाइनर पीपी सिंह रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर हैं। साथ ही, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बोर्ड मेंबर हैं। दिव्यांगों के लिए काम कर रही संस्था पूजा सेवा संस्थान में चेयरमैन भी हैं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा 'बर्थडे गार्डन' इनकी पहचान बना हुआ है।बगीचे का नाम दिया 'बर्थडे गार्डन'

राजेंद्र नगर निवासी पीपी सिंह ने बगीचे का नाम बर्थडे गार्डन दिया है। दरअसल, इसके पीछे एक कहानी है। वह अपने हर बर्थडे पर एक पौधा लगाते थे। यह काम उन्होंने लगातार जारी रखा। इसकी देखभाल की। उन्होंने इतने पौधे लगाया, कि एक गार्डन तैयार हो गया।'बर्थडे' है अवेयरनेस की थीमपीपी सिंह के अवेयरनेस का तरीका थोड़ा अलग है। वह बर्थडे के दिन ही पौधे लगवाने का संकल्प कराते हैं। उनके गार्डन में लगे पौधे लोगों के जन्मदिन की पहचान हैं। वह लोगों से कहते हैं कि अपने बर्थडे पर आइए और एक पौधा लगाइए। गार्डन में रहकर स्वच्छ हवा लेते हुए सेलिब्रेशन कीजिए। इससे पेड़ों का महत्व भी समझ आएगा।12 साल पहले आया आइडियापीपी सिंह बताते हैं कि उनका पर्यावरण के प्रति गहरा लगाव है। 12 साल पहले उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए कुछ करने को सोचा तो उन्हें यह आइडिया आया कि क्यों न अपने बर्थडे के दिन एक पौधा लगाया जाए। बस फिर क्या था उन्होंने यह संकल्प कर लिया। इसके लिए उन्होंने जमीन भी खरीदी। अपने हर बर्थडे पर वह कभी 100 तो कभी 50 लगाते थे। कभी इससे कम भी लगाते थे।36 बीघा जमीन पर लगाए पौधे

पीपी सिंह आगे कहते हैं कि उन्होंने पौधे लगाने के लिए 36 बीघा जमीन की व्यवस्था की। यह शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर रहपुरा गिरधारी लाल गांव में है। कुछ जमीन पुश्तैनी थी, तो कुछ खरीदनी पड़ी। इसमें करीब 2000 पेड़ लगे हैं। पहले खुद पौधे लगाते थे। लेकिन अवेयरनेस बढ़ाई। उनके परिवार के सदस्यों ने भी पौधे लगाने शुरू किए।ये पेड़ बढ़ा रहे गार्डन की शोभागार्डन में आम के करीब 160 पेड़ हैं, अमरूद के 280, आंवला के 220, नींबू के 10, बेल के 700, सागौन के 450 और करौंदा के करीब 500 पेड़ हैं। पीपी सिंह का कहना है कि बहुत यहां एक बर्थडे प्वाइंट भी होगा। लोग सैर करने साथ-साथ यहां बैठेंगे, और शुद्ध हवा के बीच अपने जन्मदिन को यादगार बनाएंगे। साथ ही, उन्हें यह भावना जागेगी, कि पेड़ कितना सुख देते हैं।बच्चों से लगवाए 25 हजार पौधेपीपी सिंह ने स्कूली बच्चों ने उनके बर्थडे पर अब तक करीब 25000 पौधे लगवा चुके हैं। वह बच्चों को एक सर्टिफिकेट भी देते हैं। साथ ही, यह संकल्प दिलाते हैं कि वह स्टूडेंट अपने हर बर्थडे पर एक पौधा लगाएगा।

Posted By: Inextlive