10 जनवरी 1974 को मुंबई में जन्‍में बॉलीवुड के सुपरस्‍टार रितिक रोशन आज 42 साल के पूरे हो गए हैं। रितिक का जन्‍म मुंबई के ही एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ। इसमें कोई दो राय नहीं कि बॉलीवुड के जबरदस्‍त एक्‍टर और इनके पिता राकेश रोशन से अभिनय का हुनर इनको विरासत में मिला। सिर्फ यही नहीं इनके चाचा संगीत निर्देशक राजेश रोशन ने भी इनको इंडस्‍ट्री के प्रति काफी प्रोत्‍साहित किया। आइए जानें ऐसे रितिक रोशन से जुड़ी कुछ ऐसी ही रोचक जानकारियां...।

1 . रितिक की स्कूलिंग बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई। इसके बाद इन्होंने सिद्रेहम कॉलेज से बी. कॉम की पढ़ाई भी पूरी की।
2 . इसके बाद इनकी शादी हो गई संजय खान की बेटी सुजैन खान से। हालांकि शादी के लंबे अर्से बाद अब दोनों एकदूसरे से अलग भी हो चुके हैं।
3 . रितिक के दो बच्चे रेहान रोशन और हृदान रोशन उनके काफी करीब हैं।   
4 . एक्टिंग की शुरुआत रितिक ने बतौर बाल कलाकार ही कर दी थी। उस समय इन्होंने फिल्म 'आशा', 'आपके दीवाने', 'आसपास' और 'भगवान दादा' सरीखी फिल्मों में काम किया।
5 . बतौर मुख्य कलाकार इन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत सन 2000 में अपने पिता की निर्देशित फिल्म 'कहो न प्यार है' से की। फिल्म में पहली बार इनके साथ नजर आईं एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी। दर्शकों ने पहली ही फिल्म में इस नई जोड़ी को खूब पसंद किया।
6 . 2000 में ही रितिक ने फिल्म 'फिजा' में भी काम किया। इस फिल्म के लिए इनको सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।
7 . इसके बाद 2003 में रितिक ने एक बार फिर से अपने पिता की फिल्म 'कोई मिल गया' में काम किया। सांइस नेचुरल थ्रिलर इस फिल्म में इन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में इनके अभिनय के लिए इनको दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।
8 . 2006 में इनकी फिल्म 'धूम 2' और 'क्रिश' रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर कमाल कर दिया। अब तक रितिक अपने फैन्स के लिए वाकई एक सुपरहीरो बन गए थे।
9 . 2012 में आई इनकी फिल्म 'अग्निपथ'। ये फिल्म पुरानी 'अग्िनपथ' का रीमेक थी। इस फिल्म में भी इन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma