भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा आज देश ही नहीं विदेशों तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। सानिया जब मैदान पर उतरती हैं तो उनको देखकर विरोधियों के पसीने छूट जाते हैं। आज सानिया भारत की दूसरी टेनिस खिलाड़ी जो सर्वश्रेष्‍ठ खेल सम्‍मान खेल रत्‍न से नवाजी जा चुकी हैं। इस साल भी उन्‍होंने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। दो ग्रैंड स्लैम खिताब समेत कुल 9 ‍डबल्स खिताब जीते हैं। ऐसे में आइए जानें टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...


6 वर्ष की उम्र से: सानिया मिर्जा आज 29 वर्ष की हो गई हैं। उनका जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। सानिया मिर्जा के पिता इमरान एक खेल पत्रकार होने के साथ ही एक बिल्डर के रूप में पहचाने गए। सानिया को बचपन से ही खेल की दुनिया में जाने का बेहद शौक था। शायद इसीलिए जब उनका हैदराबाद रहने गया तो वहां पर उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। 6 वर्ष की उम्र से निजाम क्लब में अभ्यास करने लगी थी। उनके पिता भी उनकी इस प्रतिभा को देखकर काफी प्रभावित हुए।भारत की अगुवाई:
सानिया की स्कूलिंग नासर स्कूल खैरताबाद से हुई। हालांकि खेल के मैदान पर प्रशिक्षण में उनकी कम उम्र शुरू में आड़े आई, लेकिन सानिया ने हार नहीं मानी। सानिया ने शुरुआत में महेश भूपति के पिता सीके भूपति से प्रशिक्षण्ा लिया। सानिया मिर्जा ने 1999 से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खेलना शुरू कर दिया था। इस दौरान उन्होंने जकार्ता में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भारत की ओर से अगुवाई की। यहां बेहतर प्रदर्शन किया। इसके एशियन गेम्स में वह कांस्य पदक जीतने में सफल हुई।पहली महिला खिलाड़ी:


2003 में उन्होंने भारत की तरफ से विम्बलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। बेहतर प्रदर्शन के चलते उन्हें 2004 में अर्जुन पुरस्कार और 2005 में वर्ष के नव आगंतुक का डब्ल्यूटीए पुरस्कार मिला। सानिया को 2006 में पद्म श्री पुरस्कार से भी मिला। 2009 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ओपेन मिक्स्ड डबल्स में भाग लिया। यहां पर वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। इतना ही नहीं इसी साल उन्होंने अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से सगाई की, जो बाद में टूट गई।हमेशा भारत की बेटी: इसके बाद 12 अप्रैल  2010 को इन्होंने करियर के साथ ही अपनी निजी जिंदगी में भी एक बड़ा फैसला लिया। इन्होंने पाक क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी कर ली। शादी के दौरान विरोध पर सानिया का कहना था कि वह आखिरी तक भारत की बेटी रहेंगी। सानिया ने 2012 में फ्रेंच ओपेन मिक्स्ड डबल्स और 2014 में यूएस ओपेन मिक्स्ड डबल्स में भाग लिया। इस दौरान भी सानिया ने बेहतर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं टेनिस कोर्ट पर छोटी ड्रेस पहनने को लेक वह मुस्लिम संगठनों के निशाने पर रहीं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण:

सानिया मौजूदा पीढ़ी की पहली एथलीट हैं। इस साल 2105 में सानिया मिर्जा ने यूएस ओपेन मिक्स्ड डबल्स और वूमेन डब्ाल्स में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी स्विस पार्टनर मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष जबर्दस्त सफलताएं हासिल की। उन्होंने दो ग्रैंड स्लैम खिताब समेत कुल 9 डबल्स खिताब जीते। इसके अलावा अब सानिया मिर्जा यूपी में भी उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का ऐलान कर चुकी हैं।

inextlive from Sports News Desk

Posted By: Shweta Mishra