किडनैप्ड बीआईटी मेसरा का छात्र फिर लापता
-रांची आने के दौरान कतरास स्टेशन से गायब
-परिजनों ने बोकारो जीआरपी में दर्ज कराया मामला, अपहरण की आशंका RANCHI: बीआईटी मेसरा के इंजीनियरिंग का छात्र ख्ख् वर्षीय शम्भू चौधरी फिर लापता हो गया। रांची आने के दौरान कतरास स्टेशन से वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। इस बाबत परिजनों ने बोकारो जीआरपी में मामला दर्ज कराया है। उसकी अपहरण की आशंका जताई गई है। बोकारो जीआरपी युवक की तलाश में जुट गई है। ब् दिन बाद ख्ख् को ही लौटा था घरबीआइटी मेसरा के हॉस्टल से क्9 सितंबर से लापता छात्र शंभु चौधरी (ख्ख्) साहिबगंज स्थित अपने घर ख्ख् सितंबर को ही लौट आया था। बताया था कि पिस्टल का भय दिखाकर उसकी किडनैपिंग की गई थी। इससे पहले अपहर्ताओं ने उसे एक लिफाफा दिया था। इसमें खून से लथपथ शरीर का कटा अंग था। जिसे देखकर वह डर गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने रिवाल्वर सटाकर साथ चलने को कहा। उसने बताया कि पहले वह उस व्यक्ति के साथ हॉस्टल के अपने कमरे में गया, जहां उसका साथी सो रहा था। उसने कमरे से आधार कार्ड लेकर अपने पास रखा और उस व्यक्ति के साथ निकल गया। उसे रांची स्टेशन ले जाया गया फिर जमशेदपुर में दो दिनों तक भूखा-प्यासा रखा था।