RANCHI: बीआईटी मेसरा के हॉस्टल नंबर भ् के रूम नंबर क्8ब् में ख्क् वर्षीय स्टूडेंट पिंगल तिर्की की फंदे पर लटकती लाश गुरुवार की सुबह मिली। कंप्यूटर साइंस थर्ड ईयर के इस स्टूडेंट का पैर जमीन में सट रहा था। वहीं, कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ऐसे में यह सुसाइड नहीं हो सकता है, बल्कि यह मर्डर है। सुबह उसका दरवाजा नहीं खुला तो साथियों ने खिड़की से झांक कर देखा, तो शव फंदे से लटक रहा था। पिंगल मूल रूप से दुमका मुफस्सिल के पहाडि़या पाड़ा का रहने वाला था। उसके पिता अनजेलुस तिर्की दुमका में ही एलआइसी में क्लर्क हैं।

कमरा किया गया सील

मेसरा ओपी के प्रभारी पप्पू के मुताबिक, छात्र की खुदकुशी की सूचना पर गुरुवार की सुबह वे मौके पर पहुंचे। वहां कमरा नंबर क्8ब् भीतर से बंद था। दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा, तो छात्र पिंगल तिर्की पंखा से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटक रहा था। उसके पैर जमीन पर सटे हुए थे। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है और कमरे को सील कर दिया गया है।

पिता को पुलिस ने दी जानकारी

पिता को पुलिस ने घटना की जानकारी दे दी है। परिजन दुमका से रांची के लिए रवाना हो चुके हैं। देर रात तक सभी रांची पहुंचेंगे। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। फिलहाल शव को शीतगृह में रख दिया गया है।

तीन दिन पहले हुई थी बात

पिता ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले ही उनकी पिंगल से बातचीत हुई थी। पिंगल बिल्कुल ठीक था। वह खुदकुशी नहीं कर सकता है। निश्चय ही उसकी हत्या हुई है।

Posted By: Inextlive