उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। रविवार को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।


लखनऊ (पीटीआई)। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शनिवार को कड़ाके की ठंड रही। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान राज्य के इस इलाके में शीतलहर जारी रही।प्रदेश में न्यूनतम तापमान रहा 3.2 डिग्री सेल्सियसमौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले का चुर्क सबसे ठंडा इलाका रहा।इलाहाबाद और झांसी रहा प्रदेश में सबसे गर्ममौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश में सबसे गर्म इलाके इलाहाबाद और झांसी जिला रहा। यहां मौसम विभाग ने प्रदेश में सबसे ज्यादा 25.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया।रविवार की सुबह प्रदेश में छाया रहेगा घना कोहरामौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया कि उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को सुबह के समय उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। कुछ इलाके घने कोहरे की चादर में ढके रहेंगे।

Posted By: Satyendra Kumar Singh