- जिलेभर में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

GORAKHPUR: भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपने स्थापना काल से लेकर अब तक लक्ष्य को पाने के लिये नीतियों व सिद्धात से समझौता नहीं किया। इसी की बदौलत आज केन्द्र में बहुमत के साथ पार्टी की सरकार है। इस बड़ी जीत में कार्यकर्ताओं के त्याग व समर्पण को कभी भुला नहीं जा सकता। ये बातें गोरखपुर सदर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने पिपराइच विष्णुपुरी मंदिर परिसर में आयोजित समर्पण दिवस समारोह में कही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, राधेश्याम सिंह, सांसद प्रवक्ता विरेंद्र कुमार पाठक, शत्रुध्न सिंह आदि मौजूद रहे।

बदलना है इतिहास

गोला स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित समारोह में जिला उपाध्यक्ष कमलेश पटेल ने कहा कि समर्पण का मतलब कार्यकर्ताओं के समर्पण से है। जब-जब कार्यकर्ताओं ने समर्पण से काम किया है, इतिहास ने करवट लिया है। इस बार उत्तर प्रदेश में इतिहास बदलने की बारी है। समारोह का संचालन शत्रुध्न कसौधन व अध्यक्षता पवन त्रिपाठी ने किया। इस दौरान श्रीप्रकाश मिश्र, राजेन्द्र शुक्ल, विनोद तिवारी, हियुवा के जिला उपाध्यक्ष रतन प्रकाश दूबे, रणजीत तिवारी, मारकंडेय उमर, रवीन्द्र नाथ दूबे, रामकिंकर जायसवाल आदि मौजूद रहे।

सहजनवां में मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहव‌र्द्धन किया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष युधिष्टिर सिंह, अश्वनी त्रिपाठी, परमात्मा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मुंडेरा नगर पंचायत के सनातन धर्म भवन पर समारोह की अध्यक्षता बीजेपी सरदार नगर के मंडल अध्यक्ष प्रकाश चन्द नन्हे ने किया। मुख्य अतिथि डॉ। विभ्राट चन्द कौशिक के साथ राज कुमार व्यास, प्रभुनाथ गुप्ता, सभापति दुबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जंगल कौडि़या के सिहोरवा बाजार में वात्सल्य एकेडमी में आयोजित समारोह में डॉ। सदानंद शर्मा, निरंकार त्रिपाठी, राम बेलास पासवान, विवेकानंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

बांसगांव स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर में मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र, ब्लॉक प्रमुख डॉ। विमलेश पासवान, अविनाश सिंह, विनोद सिंह, सुनिल पासवान, प्रमोद सिंह, अरविन्द पांडेय मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive