LUCKNOW :

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि प्रत्याशी चयन में ग्राउंड वर्क को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ में जीत की संभावनाओं की भी समीक्षा करके निर्णय किया जाएगा। पार्टी में योगदान, सक्रियता, संघर्ष, लोकल रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी चयन होगा। 95 प्रतिशत से अधिक टिकट भाजपा कार्यकर्ताओं को ही दिये जाएंगे। भाजपा प्रत्याशियों की सूची चरणबद्ध जारी होगी। सहयोगी दलों का उचित आग्रह जीत की संभावनाओं को देखते हुए समायोजित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश चुनाव समिति बैठक में आज कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रत्याशियों पर अंतिम दौर की चर्चा हुई। गोरखपुर, बनारस, इलाहाबाद, झांसी, कानपुर के महापौर प्रत्याशियों के चयन पर हो चुकी चर्चा में आगे सम्यक विचार होना बाकी है। नगर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं के वार्डो के प्रत्याशियों की घोषणा क्षेत्रीय कार्यालयों से की जाएगी। नगर पंचायत के चेयरमैन प्रत्याशियों का चयन क्षेत्रीय स्तर पर ही होगा। नगरपालिका अध्यक्ष, नगर निगम महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों की सूची प्रदेश स्तर से जारी होगी।

Posted By: Inextlive