राज्यसभा के चुनाव 26 मार्च को होने हैं और इसके लिए नामांकन कराने का कल शुक्रवार को अंतिम दिन है। ऐसे में आज बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में भी 5 नाम रिलीज कर दिए। वहीं बिहार से आरजेडी ने भी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

नई दिल्ली, पटना (एएनआई/आईएएनएस)। भाजपा ने 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में उसने हरियाणा के अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम का नाम दिया है। इसके साथ ही हरियाणा राज्य से राम चंद्र झंगरा का भी नाम शामिल है। इसके अलावा, इंदु गोस्वामी का नाम हिमाचल प्रदेश और भागवत करार महाराष्ट्र से रखा गया है। वहीं मध्य प्रदेश में पार्टी ने डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी को हर्ष चौहान के खिलाफ अटकलों के अनुसार मैदान में उतारने का फैसला किया है।

सिंधिया सहित नौ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया

इससे पहले बुधवार को, भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की जिसमें उसने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित नौ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इसमें भाजपा ने अपने सहयोगियों को दो सीटें, महाराष्ट्र और असम में एक-एक सीट आवंटित की। वहीं राजद बिहार के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रेम चंद गुप्ता और अमरेन्द्र धारी सिंह बिहार से पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। प्रेम चंद गुप्ता ने कंपनी मामलों के मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया है। वहीं अमरेंद्र धारी का रियल एस्टेट और रासायनिक क्षेत्र में एक व्यवसाय है।

नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन 13 मार्च

बिहार की पांच राज्यसभा सीटें अगले महीने खाली हो जाएंगी। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन 13 मार्च है और मतदान 26 मार्च को होगा। 245 सदस्यीय उच्च सदन में, 17 राज्यों के सदस्य सेवानिवृत्त होने के लिए तैयार हैं। भाजपा के पास राज्यसभा में केवल 82 सदस्य हैं, जबकि साधारण बहुमत के लिए 120 की आवश्यकता है। हालांकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (हृष्ठ्र) के पास 97 सीटें हैं।

Posted By: Shweta Mishra